{"_id":"124-51709","slug":"Lucknow-51709-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की तालाब में डूबकर मौत
Lucknow
Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोसाईगंज में बुधवार को एक पांच वर्षीय मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह तालाब में गई गेंद को किनारे खड़े होकर लकड़ी से निकाल रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और तालाब में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, गोसाईगंज के बस्तिया गांव निवासी तीरथ राम की बेटी सोनाली बुधवार शाम घर के बाहर प्लास्टिक की गेंद से खेल रही थी। खेलते-खेलते गेंद घर के सामने बने तालाब में चली गई। सोनाली एक लकड़ी के टुकड़े से तालाब में गई गेंद को बाहर निकालने का प्रयास करने लगी तभी उसका पैर फिसल गया और वो तालाब में जा गिरी। सोनाली ने शोर मचाया तो पास में खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे बाद बच्ची को तालाब से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन