{"_id":"124-46767","slug":"Lucknow-46767-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने होशियारी दिखा बचा ली चेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने होशियारी दिखा बचा ली चेन
Lucknow
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में गुरुवार शाम एक महिला ने होशियारी दिखा अपनी सोने की चेन लूटने से बचा ली और बाइक सवार लुटेरों को उल्टे पांव भागने पर मजबूर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस वारदात को छिपाने में जुटी रही।
सीतापुर रोड योजना के सेक्टर ए निवासी रामचंद्र तिवारी उप्र अनुसूचित जाति एवं वित्त विभाग में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत हैं। रामचंद्र के मुताबिक, उनकी पत्नी रानी तिवारी गुरुवार शाम 4:15 बजे राम-राम बैंक चौराहा स्थित कुसुम प्लाजा में शॉपिंग करने गई थी। वह वहां से पैदल लौट रही थीं कि रास्ते में तिकोनिया पार्क के सामने दो बाइक सवार लुटेरे आए और गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनने का प्रयास किया। रानी ने लुटेरों के मंसूबे को भांपते हुए गले में शॉल लपेट लिया। चेन लूटने में सफल न होने पर लुटेरे फिर लौटे और दोबारा रानी के गले पर झपट्टा मारा। इस बार भी रानी ने होशियारी दिखाई और गले में शॉल लपेट कर सड़क पर बैठ गईं तथा बचाने के लिए शोर मचाने लगीं। यह सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आते देख बाइक सवार लुटेरे भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेन बचने का हवाला देते हुए महिला को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।