{"_id":"6b3e2af0-873e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"7-get-death-sentence-in-double-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: दोहरे हत्याकांड में 7 को फांसी की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: दोहरे हत्याकांड में 7 को फांसी की सजा
बलिया/ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह के खादीपुर मल्लाहीचक गांव में छह साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड को दुर्लभतम करार देते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश किशोर कुमार ने बृहस्पतिवार को सात दोषियों को फांसी की सजा सुनाई।
विज्ञापन
आरोपी जीतन कुर्मी, चितरंजन, अशोक पटेल, नंद किशोर, सैजनाथ, लाल साहब यादव और शिवजी यादव पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
तीन जुलाई 2007 को हथियारों से लैस अपराधियों ने मल्लाह बस्ती के राधाकिशुन (40) , स्वामीनाथ साहनी (45) और लक्ष्मण साहनी (35) को गोली मार दी थी।
घटना में राधाकिशुन और स्वामीनाथ की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण की उपचार के बाद जान बच गई। मामले में स्वामीनाथ के भाई लक्ष्मण साहनी ने बांसडीह कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इस हत्याकांड के दो दिन पहले बदमाशों की तलाश में पुलिस गांव में पहुंची थी। इसके बाद बदमाशों को यह जानकारी मिली थी कि गांव के शंकर मल्लाह, राधाकृष्ण, स्वामीनाथ तथा अन्य लोग पुलिस की मुखबिरी का काम करते हैं। इसी के चलते वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन