फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   50 thousand recruits police in uttar pradesh

यूपीः पुलिस में होंगी 50 हजार नई भर्तियां

Wed, 05 Jun 2013 01:15 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
50 thousand recruits police in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर 50 हजार से अधिक भर्तियों को मंगलवार को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई।

विज्ञापन


भर्तियों के लिए पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जल्द विज्ञापन निकाला जाएगा। सरकार ने निमेष आयोग की रिपोर्ट को मंजूर कर लिया है।

इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद से अनुदान प्राप्त प्राइमरी स्कूल शिक्षकों की रिटायरमेंट आयु अब 60 के स्थान पर 62 वर्ष करने, राशन की चीनी उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के माध्यम से खरीद करने और खैनी व कच्चे तंबाकू से बने उत्पाद को सस्ता करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सरकार ने अग्निशमन सेवा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी सेवा नियमावली, यूपी पीएसी अधीनस्थ अधिकारी सेवा नियमावली और उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली 2008 में छठवें संशोधन को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


साथ ही खैनी और कच्चे तंबाकू वाले उत्पाद पर टैक्स को लेकर चल रहे भ्रम को दूर करते हुए अनिर्मित तंबाकू को नान वैट गुड्स की अनुसूची 4 से हटाकर अनुसूची 2 में कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे इन उत्पादों पर 30 प्रतिशत के स्थान पर 4 प्रतिशत कर और 1 प्रतिशत अतिरिक्त कर देय होगा। इससे खैनी व कच्चे तंबाकू से बने उत्पाद सस्ते हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed