{"_id":"34763cb2-b81a-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"5-minute-film-on-the-bsp-government-was-spending-a-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सरकार ने साढ़े 5 मिनट की फिल्म पर खर्चे थे डेढ़ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सरकार ने साढ़े 5 मिनट की फिल्म पर खर्चे थे डेढ़ करोड़
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की पिछली बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे होने पर जनता के पैसे से शासन की उपलब्धियों का प्रचार किया था। यह जानकारी एक आरटीआई आवेदन के बाद मिले जवाब से जाहिर हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय आरटीआई एक्टिविस्ट विमल खेमानी ने इस संबंध में आरटीआई आवेदन किया था। हालांकि खेमानी दिए गए जवाब से अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं।
आरटीआई आवेदन के बाद उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिले जवाब से स्पष्ट हुआ है कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार के सूबे में चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धि बताने वाली 5.35 मिनट की फिल्म के निर्माण पर 1.48 करोड़ रुपया खर्च हुआ।
विज्ञापन
यह फिल्म लखनऊ की एक एडवरटाइजिंग एजेंसी ने बनाई थी। साथ ही इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को एक दर्जन से अधिक टीवी चैनलों पर 1 अप्रैल, 2010 से 31 मार्च, 2011 और 1 अप्रैल, 2011 से 30 नवंबर, 2011 तक प्रसारण करने के लिए 11 करोड़ 42 लाख 94 हजार 744 रुपये खर्चा किया गया।
विज्ञापन
आरटीआई के जवाब में कहा है कि इस धनराशि का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मद से वहन किया गया है। खेमानी कहते हैं कि यह रकम सिर्फ एक मद की है, जबकि उन्हें जानकारी मिली है कि अन्य मदों से भी भुगतान किया गया है।