फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   3200 recruitments will be in jail department in up

उत्तर प्रदेश में जेल विभाग में होगी 3200 भर्तियां

Fri, 26 Apr 2013 12:20 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
3200 recruitments will be in jail department in up

प्रदेश की जेलों में सुरक्षा इंतजामात को मजबूत करने के लिए सरकार ने तीन हजार बंदी रक्षकों और करीब दो सौ डिप्टी जेलरों की भर्ती करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी ने जल्द ही अफसरों को इसकी प्रकिया शुरू करने को कहा है। मंत्री ने कहा कि जेल यातना गृह नहीं बल्कि सुधार गृह हैं।

उन्होंने मातहत अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी भी दी कि ऐसी स्थिति न बने कि मंत्री को जेल में छापा डालने की जरूरत पड़े।

विभाग के कार्यों व प्रदेश की जेलों की स्थिति की समीक्षा कर रहे मंत्री ने जेलों में व्याप्त भ्रष्टाचार को बंद करने और नियमों के तहत कार्य किए जाने की ताकीद की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों के भोजन की गुणवत्ता व मात्रा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। जेल अधिकारी व कर्मचारी जेल में निरुद्ध कैदियों से मानवीय व्यवहार करें ताकि जेल से बाहर आने पर उनकी मनोदशा में सुधार आ सके और वे समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात की लगातार शिकायतें मिलती हैं कि कैदियों से मुलाकात कराने के नाम पर वसूली की जाती है।

कारागार मंत्री ने चेतावनी दी कि इस बार वे कोई कड़ा फैसला नहीं ले रहे हैं लेकिन अगर फिर शिकायतें मिली तो प्रकरण की जांच कराकर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ताकीद की कि जेल में कैदियों से मुलाकात की व्यवस्था पूर्ण रूप से पारदर्शी हो और हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि मुलाकात के नाम पर मुलाकातियों से किसी भी तरह का अनुचित लाभ न लिया जाए।


सचिवालय के तिलक हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल जेल अधीक्षकों व जेलरों को कारागार मंत्री ने चेतावनी देने के साथ ही कहा कि कैदियों को जेल मैनुअल के मुताबिक पौष्टिक भोजन मिले।

साथ ही प्रभावशाली बंदियों को किसी तरह की अनुचित सुविधा न दी जाए। इसकी शिकायत मिलने पर संबंधित जेल के अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

मैनुअल में कराया जा रहा संशोधन
वर्तमान परिवेश और आवश्यकताओं को देखते हुए जेल मैनुअल में संशोधन कराया जा रहा है ताकि वर्तमान चुनौतियों से निपटा जा सके। उन्होंने स्टाफ की कमी को दूर कराने और कारागार कर्मियों की सभी उचित मांगों पर विचार कर निर्णय लिए जाने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed