फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   300 seats of medical will increase

बढ़ेंगी मेडिकल की और 300 सीटें

Tue, 07 May 2013 11:02 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
300 seats of medical will increase

प्रदेश में बने जालौन, सहारनपुर और आजमगढ़ मेडिकल कॉलेजों में इसी सत्र से पढ़ाई कराने की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इन कॉलेजों को शुरू किए जाने के बाद यूपी में एमबीबीएस में 300 सीटें और बढ़ जाएंगी।

इन कालेजों में शिक्षकों, प्रयोगशालाओं और संसाधनों की कमी पूरी कर ली गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि इन्हें हरी झंडी मिल जाएगी।

निरीक्षण के लिए इसी हफ्ते मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का दौरा तय है।

पिछले वर्ष संसाधनों की कमी से एमसीआई ने इन्हें शुरू करने को अनुमति नहीं दी थी।

प्रदेश में सहारनपुर, जालौन और आजमगढ़ में नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सभी मेडिकल कालेजों के भवन बनकर तैयार हैं।


साथ ही इन मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों के पद भी सृजित कर भर्ती कर ली गई है। जिन विभागों में शिक्षकों के पद कम थे, वहां भर्ती पूरी कर ली गई है।

इसके पहले ही इन कॉलेजों के लिए उपकरणों की खरीद की जा चुकी है। इन कॉलेजों को शुरू करने के बाद यूपी में एमबीबीएस की 300 सीटें बढ़ जाएंगी।

अभी सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 1240 सीटें ही एमबीबीएस की हैं। इनमें से कन्नौज मेडिकल कॉलेज की 100 सीटें इसी वर्ष बढ़ी हैं।

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. के के गुप्ता कहते हैं कि उम्मीद है कि एमसीआई इन कॉलेजों को शुरू करने पर सहमति दे देगी। किसी भी कॉलेज में फिलहाल कहीं कोई कमी नहीं छोड़ी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed