फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   3 meters more digging will tell whats in the treasure in unnao

तीन मीटर और खुदाई बता देगी क्या छिपा है खजाने में?

Fri, 25 Oct 2013 02:48 PM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 25 Oct 2013 02:48 PM IST
विज्ञापन
3 meters more digging will tell whats in the treasure in unnao

उन्नाव में किले की खुदाई जारी है और पांच मीटर तक पहुंचने के बाद यह रहस्य खुल जाएगा कि जमीन के नीचे क्या छिपा है। क्या वाकई सोना है या कुछ और है?

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अपर महानिदेशक डॉ. बीआर मणि का कहना है कि उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में पांच मीटर की खुदाई के बाद तय हो जाएगा की सोना जमीन में है की नहीं।
विज्ञापन


यह तय है कि एक हजार टन सोना तो नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार है जब सपने को आधार बना कर जांच शुरू की गई। हर साल विभाग को ऐसे 15 से 20 पत्र हर साल आते हैं। उनमें से किसी पर भी विचार नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर महानिदेशक बृहस्पतिवार को एएसआई कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा के सपने की जानकारी के बाद प्रदेश सरकार ने सर्वे कराया था।

उसमें पता चला था कि वहां कुछ लोहा रहित मैटल भूगर्भ में है। इसी आधार पर खुदाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि वहां खुदाई के दौरान ककइया ईंट की दीवार मिली है।

जमीन में सोना है या नहीं के सवाल पर उन्होंने कहा कि खुदाई के बाद ही साफ होगा, पर इतना तय है कि जितना बाबा ने सोना बताया है उतना संभव नहीं है।

दो मीटर तक खुदाई हो चुकी है। पांच मीटर तक सब कुछ सामने होगा। वहां से तय हो जाएगा की खुदाई आगे करनी है कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed