{"_id":"fa65e8c8-8dfe-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"20-years-in-braj-hori-singing-surdas","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल से ब्रज में होरी गा रहे 'सूरदास'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल से ब्रज में होरी गा रहे 'सूरदास'
मथुरा/रैना पालीवाल
Updated Sat, 16 Mar 2013 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग उन्हें सूरदास ही कहते हैं। पिछले 20 सालों से वह द्वारिकाधीश मंदिर में समाज गायन कर रहे हैं। नेत्रहीन सुकेश चतुर्वेदी पखावज भी बजाते हैं और गाते भी हैं।
बसंत के बाद से शुरू हुए समाज गायन में होरी के पद गाए जाते हैं। अष्टछाप कवियों के पदों को ही प्रमुखता दी जाती है। बहुत जोर देने पर सुकेश सुनाते हैं, ‘ननदिया होरी खेलन दै, जो मांगैगी, सोई दऊंगी, फागुन मै जस लै...’। सुकेश कहते हैं कि अपने ठाकुर जी के लिए गाने की अनुभूति बहुत सुखद है। अब यहां से कहीं जाने का मन ही नहीं करता।
रसिया गायक छोटे लाल ने बताया कि फागुन मास लगते ही मंदिर में रसिया गायन शुरू हो जाता है। सुबह 10-11 बजे तक राजभोग में ठाकुर जी को रसिया सुनाया जाता है। यह परंपरा बरसों से चली आ रही है। हम मंदिर में ही रसिया की सेवा करते हैं।
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर के पीआरओ राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि पुरानी कहावत है ‘सब जग होरी, ब्रज में होरा’। 26 फरवरी से फागुन लगते ही मंदिर में रसिया गायन शुरू हो गया है जो पूर्णमासी तक चलेगा।
गोपाल पीठ, पापड़ वाली गली में भी छोटू बाबा, लाला बाबा और विजय जी बड़े चौबे रसिया गाते हैं। बल्लभ कुल के अन्य मंदिर छोटे मदन मोहन, राम घाट, बड़े मदन मोहन, राम घाट आदि में भी यह परंपरा निभाई जा रही है।