{"_id":"573d82c94f1c1b5657ac7157","slug":"2-people-died-blast-in-maharajganj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप में विस्फोट, चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रैप में विस्फोट, चाचा-भतीजे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,महराजगंज
Updated Fri, 20 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
स्क्रैप कारोबारी की दुकान में विस्फोट के बाद घायल महिला और रोते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी के केवटान टोले में स्क्रैप में विस्फोट से पांच साल के बालक व उसके चाचा की जान चली गई। जान गंवाने वाला शख्स कबाड़ का काम करता था और कई जगह से जुटाई स्क्रैप में गोलाकार वस्तु को छैनी-हथौड़े से काटते समय तेज धमाके के साथ हुए हादसे की जद में आ गया। परिवार के तीन और लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार दिन में करीब 12 बजे की है। केवटान टोला के लोग अचानक तेज धमाके की आवाज और कंपन से दहल गए। कई लोगों ने आवाज वाली दिशा का रुख किया तो केवटान टोले में रहने वाले बिकाऊ के घर की हालत अस्त व्यस्त मिली। चीख-पुकार के बीच बिकाऊ (41) का क्षत विक्षत हालत में शव नजर आया।
विज्ञापन
शरीर पर जगह-जगह छेद और जले के निशान थे, जबकि दोनों हाथ अलग हो गए थे। कुछ दूरी पर ही उसके भतीजे अमन (5) की लाश पड़ी थी। बिकाऊ की पत्नी उर्मिला (35), चार वर्षीय पुत्र निखिल और पुत्री ममता गंभीर रूप से झुलसी थीं। घर वालों ने बताया कि घर पर मौजूद स्क्रैप के ढेर से एक गोलाकार धातु की वस्तु को छैनी-हथौड़े से काटने के दौरान विस्फोट हुआ। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे व घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मौके पर चर्चा रही कि बिकाऊ नेपाल से भी कबाड़ लाता था और विस्फोट की वजह बनी स्क्रैप भी एक दिन पहले नेपाल से लाई गई थी।डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी भारत सिंह ने भी मौके का रुख किया। उनके निर्देश पर गोरखपुर से फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और मौके से नमूने लिए।
विस्फोटक से इन्कार, कंप्रेशर का धमाका मानाः महराजगंज। एसपी ने केवटान टोले का धमाका विस्फोटक से होने की संभावना से इन्कार किया है। उनका कहना है कि मौके से लिए सेंपल और गंध से बारूद के कोई संकेत नहीं मिले हैं। अस्पताल लाए गए घायल और झुलसे लोगों की जांच में भी ऐसी ही पाया गया। गैस पाइप लाइन और कंप्रेशर के अवशेष मौके से मिले हैं। इससे लगता है कि कंप्रेशर को काटने की कोशिश के दौरान भीतर मौजूद गैस से धमाका हुआ होगा। पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें जांच कर रही हैं। टीमों की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। धमाके वाली स्क्रैप नेपाल की होने के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं। जांच की जद में यह पहलू भी रहेगा।