फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   12 lakh looted in lucknow

बैंक के गेट पर ही 12 लाख ले उड़े लुटेरे

Tue, 02 Jul 2013 12:43 PM IST
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
12 lakh looted in lucknow

अलीगंज के कपूरथला में आईसीआईसीआई बैंक के गेट पर बंदूकधारी गार्ड की मौजूदगी में सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने रीयल इस्टेट कारोबारी से 12 लाख रुपये लूट लिए। कारोबारी ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए बैंक से रकम निकाली थी और नोटों से भरा बैग लेकर निकलते ही बदमाशों ने वारदात अंजाम दे डाली। पुलिस लुटेरों की पहचान के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन


लूटा और फिर बाइक से फुर्र हो गया
पुलिस के मुताबिक, हजरतगंज के सप्रू मार्ग स्थित एलएलएम रीयल इस्टेट कंपनी के निदेशक राहुल श्रीवास्तव सोमवार सुबह 11 बजे अपने दोस्त राकेश टंडन के साथ अलीगंज सेक्टर-एल स्थित आवास से आईसीआईसीआई बैंक की कपूरथला शाखा पहुंचे। उन्होंने अपने खाते से 12 लाख रुपये निकाले और नोटों से भरा बैग लेकर बैंक के सामने पार्किंग में खड़ी अपनी कार के पास पहुंचे।
विज्ञापन


वह ड्राइविंग सीट का गेट खोल ही रहे थे कि एक बदमाश ने झपट्टा मारा और नोटों से भरा बैग लूटकर भागा। राहुल के शोर मचाने से पहले लुटेरा थोड़ी दूर बाइक स्टार्ट किए खड़े साथी के पास पहुंचा। पिछली सीट पर बैठा और पलक झपकते बाइक नजरों से ओझल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूकदर्शन बना रहा सिक्योरिटी गार्ड
खास बात यह है कि बैंक के गेट पर मुस्तैद बंदूकधारी सुरक्षा गार्ड चुपचाप खड़ा नजारा देखता रहा। पार्किंग स्टैंड के संचालक बीकेश कुमार व दो राहगीरों ने भाग रहे लुटेरे का पीछा किया पर पकड़ने में नाकाम रहे। दिनदहाड़े वारदात का शिकार बने राहुल ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। श्बैंक गेट से 12 लाख की लूट की खबर पर सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण व एसओ मो. तौफीक अहमद मौके पर पहुंचे।

राहुल ने पुलिस को बताया कि नीली टी-शर्ट पहने बदमाश ने नोटों से भरा बैग लूटा और बिना नंबर की पल्सर स्टार्ट किए खड़े बदमाश ने काली शर्ट पहन रखी थी और हेलमेट लगा रखा था। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कराकर चेकिंग कराई।


इसके साथ लुटेरों की पहचान के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। एसओ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को चिह्नित किया लेकिन राहुल ने उसे पहचानने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed