फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   10 thousand teacher's recuirtment in uttar pardesh

परिषदीय स्कूलों में रखे जाएंगे 10 हजार और शिक्षक

Wed, 13 Mar 2013 10:58 AM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Mar 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
10 thousand teacher's recuirtment in uttar pardesh
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 10,800 और सहायक अध्यापक रखे जाएंगे। शिक्षक भर्ती के लिए टीईटी व सीटीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और दो वर्षीय उर्दू प्रवीणताधारी पात्र होंगे। भर्ती के लिए 15 अप्रैल तक विज्ञापन निकाल दिया जाएगा और 30 जून 2013 तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और दो वर्षीय उर्दू प्रवीणताधारी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने टीईटी और सीटीईटी पास इन प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पद पर रखने का प्रस्ताव 8 फरवरी 2012 को भेजा था।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने इस पदों पर भर्ती के लिए अनुमति देते हुए शासनादेश जारी कर दिया है, लेकिन भर्ती की तारीख ऐसी रखी गई है ताकि हाईकोर्ट से टीईटी पर फैसला आ जाए। प्रमुख सचिव ने शिक्षकों की भर्ती के लिए परिषद के सचिव से विस्तृत कार्यक्रम मांगा है, ताकि इस संबंध में भी आदेश जारी किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस मंडल में कितनी सीटें
मेरठ 550, आगरा 1150, बरेली 685, इलाहाबाद 1025, वाराणसी 1040, मिर्जापुर 140, लखनऊ 975, गोरखपुर 695, बस्ती 370, झांसी 315, चित्रकूटधाम 260, फैजाबाद 915, देवीपाटन 245, मुरादाबाद 655, कानपुर 560, आजमगढ़ 860, सहारनपुर 360।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed