{"_id":"da4cd7d4-8b9e-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"10-thousand-teacher-s-recuirtment-in-uttar-pardesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में रखे जाएंगे 10 हजार और शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में रखे जाएंगे 10 हजार और शिक्षक
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 10,800 और सहायक अध्यापक रखे जाएंगे। शिक्षक भर्ती के लिए टीईटी व सीटीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और दो वर्षीय उर्दू प्रवीणताधारी पात्र होंगे। भर्ती के लिए 15 अप्रैल तक विज्ञापन निकाल दिया जाएगा और 30 जून 2013 तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और दो वर्षीय उर्दू प्रवीणताधारी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने टीईटी और सीटीईटी पास इन प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पद पर रखने का प्रस्ताव 8 फरवरी 2012 को भेजा था।
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने इस पदों पर भर्ती के लिए अनुमति देते हुए शासनादेश जारी कर दिया है, लेकिन भर्ती की तारीख ऐसी रखी गई है ताकि हाईकोर्ट से टीईटी पर फैसला आ जाए। प्रमुख सचिव ने शिक्षकों की भर्ती के लिए परिषद के सचिव से विस्तृत कार्यक्रम मांगा है, ताकि इस संबंध में भी आदेश जारी किया जा सके।
विज्ञापन
किस मंडल में कितनी सीटें
मेरठ 550, आगरा 1150, बरेली 685, इलाहाबाद 1025, वाराणसी 1040, मिर्जापुर 140, लखनऊ 975, गोरखपुर 695, बस्ती 370, झांसी 315, चित्रकूटधाम 260, फैजाबाद 915, देवीपाटन 245, मुरादाबाद 655, कानपुर 560, आजमगढ़ 860, सहारनपुर 360।