फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   1 criminal, 1 constable killed in barsana encounter

यूपी: बदमाशों से एनकाउंटर, सिपाही-ग्रामीण की मौत

Fri, 31 May 2013 12:34 AM IST
मथुरा/बरसाना/ब्यूरो
मथुरा/बरसाना/ब्यूरो Updated Fri, 31 May 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
1 criminal, 1 constable killed in barsana encounter

उत्तर प्रदेश के बरसाना थाना क्षेत्र के गांव हाथिया से दो बदमाशों को हिरासत में आगरा ला रही पुलिस की स्वॉट टीम पर बदमाशों के साथियों ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन


स्वॉट टीम और बदमाशों के बीच फायरिंग में एक सिपाही और ग्रामीण की मौत हो गई जबकि अन्य एक सिपाही गंभीर रूप से घायल है।

आरोपी बदमाश भी गोली लगने से घायल हो लेकिन उसका साथी भागने में कामयाब रहा। घायल सिपाही को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐतिहातन गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


आगरा में बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट की घटनाओं के खुलासे में थाना बरसाना के गांव हाथिया के खुल्ली मेव और साथियों का नाम सामने आए थे।

इस पर आईजी आशुतोष पांडेय के निर्देश पर आगरा की स्वॉट टीम बुधवार रात में ढाई बजे बरसाना के गांव हाथिया पहुंची। रात 2:50 बजे पुलिस टीम ने लुटेरे खुल्ली मेव के यहां दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने खुल्ली मेव व उसके साथी को दबोच लिया। वहां खड़ी काली पल्सर और सीडी डीलक्स बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जैसे ही पुलिस टीम वहां से निकली घर की महिलाओं ने शोर मचा दिया।

इस पर खुल्ली मेव के साथी आधा दर्जन बदमाशों ने मस्जिद के निकट टीम पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। टीम ने मस्जिद के पीछे जाकर जवाबी फायरिंग की।


बदमाशों की गोली से सिपाही सतीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सिपाही प्रेमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस बीच खुल्ली अपने साथी के साथ भागने लगा लेकिन फायरिंग में खुल्ली घायल हो गया पर उसका साथी भाग निकला। पुलिस की गोली से ग्रामीण साबू (50) पुत्र मुद्दीन की भी मौत हो गई।

इसके बाद स्वॉट टीम सिपाही सतीश का शव, घायल सिपाही प्रेमवीर और बदमाश खुल्ली मेव को लेकर बरसाना थाने आ गए।

मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी राजेश कुमार सिंह राठौर, एसपी सिटी अशोक कुमार शुक्ला, एसपी क्राइम अशोक कुमार रॉय सहित आधा दर्जन थानों का फोर्स व पीएसी के जवान गांव में पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों के समझाने पर साबू के शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed