{"_id":"1bc93a22-b7af-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"-347729","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार की सजाः हाथ काटे, तेजाब से जलाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार की सजाः हाथ काटे, तेजाब से जलाकर मार डाला
शुक्लागंज/ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो प्रेमियों के रास्ते में जात-बिरादरी एक बार फिर रोड़ा बन गई। अलग-अलग जाति के होने के कारण प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। हत्या ऐसी कि जानकर आपकी रूह तक कांप जाए।
विज्ञापन
प्रेमी युगल को मौत के घाट उतारने के बाद उनके हाथ काट दिए गए। और फिर पहचान मिटाने के लिए दोनों के चेहरों पर तेजाब डाल दिया गया।
मंगलवार सुबह कानपुर की जाजमऊ चौकी के ग्राम मर्दनखेड़ा गांव के खेत में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिला। लड़के का एक हाथ कटा हुआ था।
खेत से आ रही बदबू ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। जब लोग खेत में पहुंचे तो युवक व युवती का शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए।
युवती गांव की रहने वाली सदरूनिशा थी। जबकि लड़का उसके घर के सामने रहने वाले सुन्दर निषाद का पुत्र संजय था। इस बात की जानकारी लगते ही वहां भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
दोनो शव एक दूसरे से चिपके हुए औंधे मुंह पड़े हुए थे। वहीं हत्या के बाद दोनों के शवों को तेजाब से जलाकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया था।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी नेहा पांडे, गंगाघाट थानाध्यक्ष अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंगाघाट थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का होने के कारण लड़की के भाई इश्तहाक व बहनोई चांद मोहम्मद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
रविवार रात से घर से गायब थी युवती
सदरूनिशा व संजय के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को आसपास के लोग भी जानते थे। लड़की की मां बकरीदन ने बताया कि रविवार रात सदरूनिशा घर से भाग गई थी।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि इससे पहले भी लड़की कई बार घर से भाग चुकी है। लेकिन परिजनों ने समाज में बदनामी के भय से मामले को अपने तक ही सीमित रखा था। सदरूनिशा 6 बहनों व दो भाईयों में सबसे छोटी थी।