फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Winter Tips: Keep These Things In Mind While Using Water Heater Immersion Rod

Winter Tips: सर्दियों में कर रहे हैं वॉटर हीटर रॉड का इस्तेमाल, तो जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा

Tue, 10 Dec 2024 03:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 03:13 PM IST
सार

वॉटर हीटर रॉड पानी को गर्म तो कर देता है लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां जरूर बरती जानी चाहिए वरना कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। 

विज्ञापन
Winter Tips: Keep These Things In Mind While Using Water Heater Immersion Rod
Winter Tips - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Winter Tips: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ठंड का असर बढ़ने लगा है। आने वाले महीनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ेगी। सर्दियों में टंकी में रखा पानी काफी ठंडा हो जाता है। इस कारण सुबह सुबह इस ठंडे पानी से नहाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। इसके अलावा इस ठंडे पानी से बर्तन या कपड़े धोने में भी काफी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए कई लोग अपने घरों में गीजर लगवाते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा कई लोग वॉटर हीटर रॉड का इस्तेमाल पानी को गर्म करने के लिए करते हैं। अगर आप भी घर में पानी को गर्म करने के लिए वॉटर हीटर रॉड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। वॉटर हीटर रॉड पानी को गर्म तो कर देता है लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां जरूर बरती जानी चाहिए वरना कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। 

विज्ञापन

पानी को गर्म करने के लिए आपको वॉटर हीटर रॉड का इस्तेमाल प्लास्टिक की बाल्टी में ही करना चाहिए। आपको भूलकर भी इसका इस्तेमाल लोहे की बाल्टी में नहीं करना चाहिए। 

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

वॉटर हीटर रॉड का स्विच तभी ऑन करें जब आप इसको पानी में डाल दें। स्विच ऑन करने के बाद आपको बाल्टी को नहीं छूना चाहिए। वहीं अगर आपकी बाल्टी में पानी कम है और आपने हीटर भी चालू कर रखा है तो इस दौरान उसमें आपको पानी नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से आपको करंट लग सकता है। 

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?

विज्ञापन

कई लोग काफी लंबे समय तक वॉटर हीटर रॉड की मदद से पानी को गर्म करते हैं। आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। पानी को हमेशा ऑप्टिमल टेंपरेचर पर गर्म करें। पानी के गर्म होने के बाद जब वॉटर हीटर रॉड को बंद कर दें उसके 15 से 20 सेकेंड बाद रॉड को पानी से बाहर निकालें। 

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत

आप जब भी बाजार में इमर्शन रॉड खरीदने जा रहे हैं उस दौरान आईएसआई मार्क वाला ही हीटर खरीदें। कई बार लोग सस्ते के चक्कर में लोकल कंपनी का वॉटर हीटर रॉड खरीद लेते हैं, जिसका इस्तेमाल करने पर हादसा होने की संभावना काफी ज्यादा रहती है।

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed