फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Undersecretary Found Covid-19 positive IN CM Office Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेशः मुख्यमंत्री के उप-सचिव निकले कोरोना पॉजिटिव, सीएम होम क्वारंटीन

Wed, 22 Jul 2020 10:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Jul 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Undersecretary Found Covid-19 positive IN CM Office Himachal Pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दफ्तर में पहुंच गया। सीएम ऑफिस के उप-सचिव का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट आते ही सीएम ने बुधवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता समेत तमाम कार्यक्रम स्थगित कर दिए और सीधे अपने सरकारी आवास ओकओवर लौट गए। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिवार के साथ छह दिन के लिए होम क्वारंटीन हो गए हैं। सीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी होम क्वारंटीन कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सीएम जयराम ठाकुर, उनके परिवार और 30 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लिए हैं। हालांकि, देर रात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत उनके पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट देर रात निगेटिव आई है। कोरोना सैंपल प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री जेसी शर्मा, सलाहकार आरएन बत्ता, ओएसडी टू सीएम महेंद्र धर्माणी, राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, निजी अंगरक्षक व अन्य निजी स्टाफ के लिए हैं। पांच दिन बाद फिर से इनका टेस्ट होगा। देर रात सीएम कार्यालय में संक्रमित निकले उप सचिव के संपर्क में आए दो अन्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा एक सुन्नी और एक सेना अस्पताल में पॉजिटिव मामला आया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संक्रमित निकले मंडी जिला भाजपा प्रवक्ता के संपर्क में आने से उप सचिव पॉजिटिव हुए हैं।  भाजपा नेता बीते शुक्रवार को शिमला सचिवालय पहुंचे थे। बुधवार सुबह इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मंडी से शिमला तक हड़कंप मच गया। भाजपा नेता सचिवालय में सीएम ब्रांच में अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले हैं। मुख्यमंत्री निर्वाचन क्षेत्र सेल में भी गए और वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले। अन्य ब्रांचों में भी अधिकारियों और नेताओं से हाथ मिलाते रहे और गले भी मिले। इसी दिन सीएम के सरकारी आवास ओकओवर और फिर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल गए हैं। मंडी से शिमला तक इनके संपर्क में आए 90 लोगों को अभी तक ट्रेस किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सबसे पहले एक ठेकेदार और उनके चालक के संपर्क में आया था। यह चालक कोरोना पॉजिटिव निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed