AC Tips: क्या एसी करता है बीमार? सरकार ने एयर कंडीशनर चलाने वालों को किया सतर्क, पढ़ें खबर
गर्मी के सितम से बचने के लिए अधिकतर लोग एसी का सहारा लेते हैं। मगर एसी चलाने वालों को भारत सरकार ने सतर्क किया है। सरकार ने बताया है कि किस तापमान पर एसी चलाना है। आगे जानिए इस बारे में खास जानकारी।

विस्तार
देश के आधे से ज्यादा राज्यों में गर्मी का सितम जारी है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के स्तर को पार कर गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में गर्मी का कहर इसी तरह से जारी रहेगा। दूसरी तरफ, लोग गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं। गर्मी की तपिश से बचने के लिए अधिकतर लोग एयर कंडीशनर यानी एसी का इस्तेमाल जमकर कर रहे हैं। इसी बीच एसी के इस्तेमाल को लेकर भारत सरकार ने सावधान किया है। आगे आर्टिकल में जानिए क्या है पूरी डिटेल।
गर्मी के मौसम में एसी के बिना रहना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं, जो लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं, उनमें से ज्यादातर लोग एसी का सही इस्तेमाल कैसे करें, इसकी जानकारी नहीं रखते हैं। इस वजह से एसी सही कूलिंग नहीं देता है। साथ ही बिजली की खपत भी ज्यादा होती है और इसका सीधा असर बिजली के बिल पर नजर आता है। लोगों को जानकारी का अभाव होता है, इस वजह से लोग एसी से बीमार भी हो जाते हैं। जी हां, एसी लोगों को बीमार भी करता है।
इस वक्त कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने एसी के सही इस्तेमाल को लेकर जानकारी साझा की है। ऊर्जा मंत्रालय ने बताया है कि गर्मी के दौरान एसी का इस्तेमाल कैसे करें। मंत्रालय ने बताया है कि अगर लोग एसी का इस्तेमाल सही ढंग से करेंगे तो एसी बेहतर कूलिंग देगा और बिजली की खपत भी कम करेगा। साथ ही एसी के जरिए होने वाली बीमारियों से भी बचाव हो सकेगा। इसके अलावा एसी पर्यावरण को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएगा।