AC Tips: किराए का एसी खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये चीजें, नहीं तो होगा नुकसान
गर्मी के सितम से बचने के लिए एसी ही एकमात्र विकल्प है। ऐसे में अगर आप नए एसी के लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं तो आप किराए पर एसी ले सकते हैं। मगर किराए पर एसी लेने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है।

देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी का कोहराम अपने चरम पर है। पारा लगातार बढ़ रहा है और लोगों को तेज धूप परेशान कर रही है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग हर कोशिश कर रहे हैं। घरों में पंखे, कूलर के साथ एयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में तापमान इतना ज्यादा हो गया है कि लोग बिना एसी के रह ही नहीं पा रहे हैं। हालांकि, आप ये तो जानते ही होंगे कि एसी खरीदना काफी महंगा होता है। इस परेशानी का एक हल है कि आप एसी को किराए पर ले सकते हैं। आगे जानिए एसी किराए पर लेते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना है।

कई बार देखा गया है कि लोग गर्मी से बचने के लिए एसी तो खरीद लेते हैं, मगर किसी खराब डीलर या विक्रेता लेते हैं। इसका नतीजा ये होता है कि एसी की हालत ठीक नहीं होती है। ऐसे में आपको ध्यान रखना है कि एसी किराए पर लेने से पहले ये चेक कर लें कि डीलर एक अच्छा विक्रेता है या नहीं। अगर आप अच्छे डीलर से एसी लेंगे तो एसी की कंडीशन सही मिलेगी। साथ ही एसी की सर्विस भी बेहतर मिलेगी।

अगर आप इस गर्मी में किराए पर एसी लेने की सोच रहे हैं तो आपको पैसे देने से पहले एसी की सही से जांच करनी चाहिए। एसी का रिमोट और एसी में गैस सही मात्रा में है या नहीं। अगर एसी में किसी तरह का डैमेज हो तो उसे किराए पर लेने से बचें।