एंड्रॉयड 15 के धांसू फीचर से बढ़ जाएगी फोन की बैटरी
अमर उजाला
Wed, 22 May 2024
Image Credit : Freepik
गूगल ने हाल ही में एंड्रॉयड 15 बीटा 2 वर्जन रोल आउट किया था, गूगल ने इसमें कई सारे फीचर्स उतारे हैं। इसमें से एक फीचर का नाम है Doze Mode।
Image Credit : Freepik
एंड्रॉयड 15 बीटा 2 वर्जन में Doze Mode फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाएगा। आगे जानिए इसकी डिटेल।
Image Credit : Freepik
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Doze Mode की वजह से एंड्रॉयड 14 के मुकाबले एंड्रॉयड 15 ओएस में फोन की बैटरी बेहतर ढंग से काम करेगी।
Image Credit : Freepik
Doze Mode फोन की बैटरी को 50 फीसदी तक बढ़ा देगा। ऐसे में ये फीचर यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Image Credit : Freepik
इस फीचर में फोन के बैकग्राउंड में चल रहे सभी एप्स बंद हो जाते हैं। साथ ही सिस्टम रिसोर्स से एप का एक्सेस समाप्त हो जाता है। इसी वजह से बैटरी बैकअप बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik
गूगल का नया फीचर फोन का स्टैंडबाय समय लगभग 3 घंटे तक बढ़ा देता है।
Image Credit : Freepik
एंड्रॉयड 14 ओएस में फोन की बैटरी को सेव करने के लिए पावर सेविंग मोड मिलता है। ये फीचर डिवाइस के कई एप्स को सीमित कर देता है, ऐसे में बैटरी लाइफ बढ़ जाती है।