WhatsApp: व्हाट्सएप में जल्द मिलेगा धांसू फीचर, नए अपडेट से दूर होगी यूजर्स की ये बड़ी टेंशन
व्हाट्सएप आज के समय में लोगों के लिए एक जरूरी एप बन चुका है। ऐसे में अगर आप किसी नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि कंपनी एक कमाल के फीचर पर काम कर रही है। आगे जानिए क्या है इसकी डिटेल।

विस्तार
चैटिंग के लिए लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम करता रहता है। ऐसे में व्हाट्सएप एक खास तरह के फीचर पर काम कर रहा है। व्हाट्सएप के इस फीचर के आने के बाद यूजर्स आसानी से अनरीड मैसेज को क्लीयर कर सकेंगे। व्हाट्सएप के नए-नए अपडेट और फीचर्स पर नजर रखने वाली कंपनी ने एक बड़ी जानकारी साझा की है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप यूजर्स का अनुभव काफी बदल जाएगा। इसके साथ ही व्हाट्सएप का दावा है कि इस फीचर के जरिए यूजर्स बेहतर तरीके से स्टेटस से जुड़े नोटिफिकेशन को नियंत्रित कर सकेंगे। ये भी बताया जा रहा है कि इस नए अपडेट के जरिए यूजर्स नोटिफिकेशन सेटिंग को अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड कर सकेंगे। अगर यूजर्स चाहते हैं तो किसी भी नोटिफिकेशन को शूरू या बंद कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सएप अभी इस फीचर पर काम कर रहा है। व्हाट्सएप पर अनरीड मैसेज काउंट को क्लीयर करने का विकल्प जल्द ही यूजर्स को मिलेगा। ऐसे में जब भी यूजर्स व्हाट्सएप एप खोलेंगे, तो वह अपने हिसाब से नोटिफिकेशन को मैनेज कर पाएंगे।
व्हाट्सएप खोलने के बाद यूजर्स नोटिफिकेशन को हर बार अपने हिसाब से रिसेट कर सकेंगे। ऐसे में ये फीचर यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स नए मैसेज को आसानी से और ज्यादा सुविधा के साथ मैनेज कर सकेंगे। इस नए अपडेट का ये भी फायदा होगा कि यूजर्स अपनी प्राथमिकता के आधार पर नए मैसेज को देखना है या नहीं, ये तय कर सकेंगे। ऐसे में कभी भी नया मैसेज आएगा तो वह सबसे ऊपर नजर आएगा और पुराना वाला मैसेज पीछे हो जाएगा। इस नए फीचर के साथ यूजर्स का मैसेजिंग एक्सपीरियंस काफी हद तक बदल जाएगा।