AC Buying Tips: बेस्ट एसी चुनने के लिए इन बातों को जानना है जरूरी, बाद में नहीं होगा कोई पछतावा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 23 Apr 2024 05:16 PM IST
सार

अगर आप इस गर्मी में नया एसी लेने की सोच रहे हैं तो फिर आपको इस खबर को ध्यान से पढ़ना चाहिए। यहां जानिए आप कैसे अपने लिए सही एसी चुन सकते हैं। इन टिप्स को करें फॉलो।

विज्ञापन
How to pick the best AC know the details
AC Buying Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    देश के अधिकतर राज्यों में मौसम का मिजाज गर्म होता जा रहा है। बढ़ती गर्मी के साथ बाजार में गर्मी से राहत दिलाने वाले उपकरणों की मांग बढ़ती जा रही है। ये तो आप जानते ही होंगे कि गर्मियों में एयर कंडीशनर यानी एसी की मांग काफी ज्यादा रहती है। बाजार में कई तरह के एसी मौजूद हैं, ऐसे में कौन सा विकल्प बेहतर रहेगा ये कैसे तय करें। आप अपनी जरूरत के हिसाब से एसी के सही विकल्प को चुन सकते हैं।

    एसी आमतौर पर दो तरह की श्रेणियों में आता है। इसमें विंडो एसी और स्प्लिट एसी के दो विकल्प मिलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विंडो एसी आमतौर पर स्प्लिट एसी के मुकाबले सस्ते होते हैं। साथ ही विंडो एसी को किसी भी जगह पर लगाने के लिए कम मेहनत करनी होती है। दूसरी तरफ, स्प्लिट एसी बेहतर कूलिंग के लिए एक अच्छा विकल्प है। साथ ही इन्हें कम आवाज के साथ आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    एसी की कूलिंग क्षमता को 4 श्रेणियों में विभाजित किया गया है। आप इन्हें एसी का साइज भी कह सकते हैं। इसमें 0.8 टन, 1 टन, 1.5 टन और 2 टन शामिल है। आप अपनी जरूरत के मुताबिक, इनमें से किसी भी साइज वाले एसी को सेलेक्ट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें