Google One: गूगल वन में जल्द आएगा बड़ा अपडेट, इन कस्टमर्स को मिलेगा फायदा
अगर आप गूगल वन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी जानकारी है। दरअसल गूगल वन में जल्द ही बड़ा अपडेट आने वाला है। इस नए फीचर्स का फायदा केवल इन यूजर्स को होगा। जानें क्या है पूरी डिटेल

विस्तार
नामी दिग्गज टेक कंपनी गूगल लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाती रहती है। ऐसे में गूगल ने अपने खास एप गूगल वन में एक बड़े बदलाव का एलान कर दिया है। जब भी गूगल किसी एप के लिए नई अपडेट लेकर आता है तो यूजर्स के बीच काफी उत्साह रहता है। ऐसे में गूगल वन एप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि, गूगल का नया अपडेट सिर्फ पैसे देने वाले कस्टमर्स के लिए ही होगा।
गूगल के मुताबिक, 15 मई 2024 से गूगल वन में बड़ा बदलाव हो जाएगा। बताया जा रहा है कि गूगल ने यूजर्स को नए बदलाव की जानकारी ईमेल के जरिए दी है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि गूगल के नए बदलाव में कई तरह की सीमाओं को समाप्त किया जाएगा।
गूगल ने ये कंफर्म करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में सभी डिवाइस में एडिटिंग फीचर दिया जाएगा। गूगल अपने यूजर्स को जल्द ही मैजिक इरैजर और पोर्ट्रेट लाइट जैसे फीचर्स दे सकती है। हालांकि, इन फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए आपके डिवाइस में गूगल फोटोज का होना जरूरी है। हालांकि, इन फीचर्स का यूज करने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- Digital Police: घर बैठे होगी FIR, चोरी की भी कर सकते हैं शिकायत, जानें विस्तार से
- Shutdown: गूगल ने किया कंफर्म, इस दिन बंद हो जाएगा Google Podcasts, जानें डिटेल
- WhatsApp: भूलकर भी मत करना ये काम, हमेशा के लिए बैन हो जाएगा व्हाट्सएप अकाउंट, जानें डिटेल
- CERT-In: गूगल क्रोम को लेकर जारी हुआ अलर्ट, खतरे से खाली नहीं है यूज करना, एक गलती पड़ेगी भारी