Shutdown: गूगल ने किया कंफर्म, इस दिन बंद हो जाएगा Google Podcasts, जानें डिटेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Apr 2024 02:24 PM IST
सार

Google Podcasts एक इंटरनेशल सर्विस है जिसे यूजर्स दुनिया के कई देशों में हैं। अमेरिका से बाहर के यूजर्स अगले दो महीने तक इस्तेमाल कर पाएंगे। गूगल के मुताबिक जून 2024 के मध्य से Google Podcasts को बंद किया जाएगा

विज्ञापन
Google Podcasts will no longer work globally after June 2024 details here
google podcasts shutting down - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी गूगल पॉडकास्ट (Google Podcasts) इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। गूगल ने Google Podcasts को बंद करने का एलान कर दिया है। इससे पहले गूगल ने कहा था कि अमेरिका में अप्रैल से Google Podcasts बंद हो जाएगा। अब गूगल ने कंफर्म किया है कि Google Podcasts को अन्य देशों में भी ब्लॉक किया जाएगा।

    Google Podcasts एक इंटरनेशल सर्विस है जिसे यूजर्स दुनिया के कई देशों में हैं। अमेरिका से बाहर के यूजर्स अगले दो महीने तक इस्तेमाल कर पाएंगे। गूगल के मुताबिक जून 2024 के मध्य से Google Podcasts को बंद किया जाएगा और यूजर्स को सब्सक्रिप्शन को एक्सपोर्ट करने के लिए 29 जुलाई तक का समय मिलेगा।

    विज्ञापन

    गूगल ने अपने Podcasts यूजर्स को डाटा ट्रांसफर करने के लिए कहा है। Google Podcasts के यूजर्स अपने सब्सक्रिप्शन और डाटा को यूट्यूब पर एक्सपोर्ट कर सकते हैं, हालांकि बच्चों के अकाउंट को एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकेगा। आपको बता दें कि गूगल ने पॉडकास्ट को जून 2018 में लॉन्च किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें