WhatsApp: भूलकर भी मत करना ये काम, हमेशा के लिए बैन हो जाएगा व्हाट्सएप अकाउंट, जानें डिटेल
व्हाट्सएप का चैटिंग के लिए काफी बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है। ऐसे में आप अगर इस खबर में बताई गई गलतियां करते हैं तो आपका खाता बैन हो सकता है। ऐसे में जानिए आपका अकाउंट किन कारणों की वजह से बैन किया जा सकता है।

विस्तार
भारत समेत दुनियाभर में लोग चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का काफी इस्तेमाल करते हैं। देश में करोड़ों लोग व्हाट्सएप का यूज करते हैं। इस मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बीते कुछ सालों में काफी तेजी से नए-नए फीचर्स पेश किए हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप ने यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर भी कई अपडेट जारी किए हैं। हालांकि, कई बार कुछ यूजर्स का व्हाट्सएप अकाउंट बंद हो जाता है। सोशल मीडिया कंपनी की तरफ से अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, चलिए आगे इस खबर में जानते हैं।
व्हाट्सएप अकाउंट प्रतिबंधित किए जाने का पहला कारण हो सकता है कि यूजर्स थर्ड पार्टी एप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसमें व्हाट्सएप डेल्टा, व्हाट्सएप प्लस, जीबी व्हाट्सएप आदि। इन सभी एप्स के जरिए संचार करने की अनुमति व्हाट्सएप नहीं देता है। इसके पीछे का कारण है यूजर्स की प्राइवेसी। अगर आप अवैध व्हाट्सएप एप का प्रयोग करते हैं तो फिर ऐसी स्थिति में अकाउंट को बैन किया जा सकता है।
व्हाट्सएप अकाउंट बैन होने के पीछे एक वजह ये भी हो सकती है कि अगर आप किसी और की जानकारी के साथ एक फर्जी अकाउंट क्रिएट करते हैं और उसका यूज करते हैं तो फिर कंपनी आपके खाते को बैन कर सकती है। व्हाट्सएप इस कंडीशन में हमेशा के लिए आपका खाता बैन कर सकता है।
- Update: WhatsApp में आ रहा बड़ा अपडेट, बिना इंटरनेट भी भेज सकेंगे एचडी फोटो और फाइल
- Google Chat: गूगल ने जारी किया बड़ा अपडेट, इसी से Teams और Slack पर कर सकेंगे मैसेज
- Google Circle to Search: गूगल सर्कल टू सर्च फीचर में जल्द सुलझ सकती है ये समस्या, जानिए डिटेल
- VASA 1 AI: डीपफेक को बढ़ावा दे सकता है माइक्रोसॉफ्ट का यह टूल, फोटो से बना देता है वीडियो