Tech Tips: पीसी या कंप्यूटर में कैसे मिलेगी फास्ट ब्राउजिंग, फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स
अक्सर पीसी और कंप्यूटर में कुकीज और कैशे जमा हो जाते हैं। ऐसे में आप सिंपल तरीके से इन्हें हटाकर अपने पीसी और कंप्यूटर को बेहतर कर सकते हैं।

विस्तार
आजकल अधिकतर लोग काम के लिए पीसी या फिर कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप जिस भी ब्राउजर का यूज करते हैं, उसमें काफी संख्या में जानकारी स्टोर होती है। आपने ब्राउजर में किन वेबसाइट पर गए हैं, आपने क्या-क्या डाउनलोड किया है। साथ ही आपके पासवर्ड की जानकारी और काफी कुछ ब्राउजर में सेव होता है। ऐसे में अगर आप नियमित तौर पर अपने ब्राउजर को साफ नहीं करेंगे तो आपका पीसी या कंप्यूटर धीमा हो जाएगा।
समय-समय पर पीसी या कंप्यूटर की हिस्ट्री, ब्राउजर डेटा, कैशे, कुकीज और कई बेवजह की फाइल्स भी सिस्टम में अतिरिक्त जगह घेर लेती हैं। ऐसे में इसका असर सीधे तोर पर सिस्टम के परफॉर्मेंस पर पड़ता है। इन सभी को नियमित समय पर डिलीट करने से पीसी और कंप्यूटर को काफी फायदा होता है।
इंटरनेट ब्राइजिंग के दौरान जब भी आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो पेज खुलने के बाद एक पॉपअप नोटिफिकेशन आती है, जो आपसे कुकीज स्वीकार करने का अनुरोध करता है। ये कुकीज आपके डिवाइस की स्टोरेज कम कर देती है। कुकीज यूजर्स की जानकारी को एक तरह से सुरक्षित रख लेता है, ताकि यूजर कभी दोबारा आए तो उसका एक्सपीरियंस बेहतर हो।
वहीं, कैशे का मतलब है कि आप जिन भी वेबसाइट पर गए, वहां की फोटो को सेव कर लेता है। ताकि यूजर्स के अगली बार आने पर पेज के लोड को फास्ट किया जा सकें। इसके अलावा ब्राउजिंग हिस्ट्री वो होती है, जहां पर यूजर्स पिछले कुछ समय में गया था। आप किन वेबसाइट्स पर गए, इसकी जानकारी को आप चाहे तो प्राइवेट भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी निजी जानकारियां सुरक्षित हो जाती हैं।
- AC Buying Tips: बेस्ट एसी चुनने के लिए इन बातों को जानना है जरूरी, बाद में नहीं होगा कोई पछतावा
- Google One: गूगल वन में जल्द आएगा बड़ा अपडेट, इन कस्टमर्स को मिलेगा फायदा
- Digital Police: घर बैठे होगी FIR, चोरी की भी कर सकते हैं शिकायत, जानें विस्तार से
- Shutdown: गूगल ने किया कंफर्म, इस दिन बंद हो जाएगा Google Podcasts, जानें डिटेल