जानकारी: क्या IMEI नंबर से चोरी हुआ फोन मिल सकता है, आइए कोशिश करते हैं
IMEI हमेशा यूनीक नंबर होते हैं। ये किसी भी अन्य फोन के IMEI से मेल नहीं खाते हैं। IMEI नंबर बड़े ही काम के होते हैं। IMEI की मदद से चोरी हुए फोन को खोजा जा सकता है और यह भी पता लगाया जा सकता है कि आपके पास जो फोन है वह असली है या नकली।

विस्तार
प्रत्येक स्मार्टफोन में एक खास नंबर होता है जिसे IMEI (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) कहा जाता है। IMEI हमेशा यूनीक नंबर होते हैं। ये किसी भी अन्य फोन के IMEI से मेल नहीं खाते हैं। IMEI नंबर बड़े ही काम के होते हैं। IMEI की मदद से चोरी हुए फोन को खोजा जा सकता है और यह भी पता लगाया जा सकता है कि आपके पास जो फोन है वह असली है या नकली। किसी कारणवश मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो बड़ी तकलीफ होती है और इसे खोजना एक बड़ा काम हो जाता है लेकिन आपको पता होना चाहिए कि IMEI (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) की मदद से आपका खोया हुआ फोन शायद मिल भी सकता है। आइए जानते हैं कैसे...
सबसे जरूरी यह है कि IMEI नंबर कैसा पता लगाया जाए। आप अपने फोन में *#06# डायल करके अपने फोन का IMEI नंबर निकाल सकते हैं। अब उस नंबर के जरिए आप फोन को ट्रैक कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे एप के बारे में बताएंगे जो IMEI नंबर के जरिए खोए हुए फोन को खोजने का दावा करता है। इस मोबाइल एप में आप अपने फोन के IMEI नंबर को डालकर उसे ट्रैक कर सकते हैं। खास बात यह है कि यदि आपके फोन में सिम कार्ड, इंटरनेट ऐक्सेस और जीपीएस लोकेशन भी नहीं होगा तब भी आप इस ट्रिक से अपने फोन को खोज सकते हैं।
IMEI नंबर आपको फोन के बॉक्स पर भी मिल जाएगा। यह आपको बॉक्स पर लगे मॉडल नंबर और सीरियल नंबर वाले स्टिकर के पास मिलेगा। IMEI नंबर 15 अंकों का होता है जो एक बार कोड के ऊपर लिखा होता है।
- 14 जून तक फ्री है आधार की यह सेवा, जल्दी करें काम पूरा
- Camerabuds: मेटा ला रहा है अनोखा ईयरबड्स, खत्म हो जाएगी मोबाइल कैमरे की जरूरत
- खत्म हुआ Twitter का सफर: एलन मस्क ने मिटाया ट्विटर का नामोनिशान, अब यूआरएल भी हुआ एक्स
- ChatGPT: इस सोशल मीडिया का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, आपके डाटा को रियल टाइम में एक्सेस करेगी कंपनी