ChatGPT: इस सोशल मीडिया का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, आपके डाटा को रियल टाइम में एक्सेस करेगी कंपनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 May 2024 04:23 PM IST
सार

इस बात की भी खबर है कि Reddit भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने वाला है और अपने प्लेटफॉर्म पर एआई टूल लाने की तैयारी कर रहा है। OpenAI, Reddit पर विज्ञापन भी देता है। इसकी तरह की डील Reddit ने इसी साल फरवरी में गूगल के साथ की थी जो कि करीब 500 करोड़ रुपये की थी।

विज्ञापन
OpenAI Partners Up With Reddit to Bring Its Content to ChatGPT and New AI Products
चैटजीपीटी - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    तमाम एआई टूल को ट्रेंड करने के लिए कंपनियां यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल कर रही हैं। कई बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों को यूजर्स के डाटा के बदले मोटे पैसे मिल रही है। फेसबुक ने पहले ही इसके लिए पार्टनरशिप कर ली है और अब OpenAI ने Reddit के साथ साझेदारी की है।

    इस साझेदारी के तहत ओपनएआई अपने एआई टूल चैटजीपीटी को ट्रेंड करने के लिए Reddit यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल करेगी। सबसे खास बात यह है कि चैटजीपीटी को Reddit यूजर्स के रियल टाइम डाटा दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    वहीं इस बात की भी खबर है कि Reddit भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने वाला है और अपने प्लेटफॉर्म पर एआई टूल लाने की तैयारी कर रहा है। OpenAI, Reddit पर विज्ञापन भी देता है। इसकी तरह की डील Reddit ने इसी साल फरवरी में गूगल के साथ की थी जो कि करीब 500 करोड़ रुपये की थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Reddit और ओपनएआई की इस साझेदारी की जानकारी Reddit के ब्लॉग पर दी गई है, हालांकि यह डील कितने में हुई है, इस बात की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। यह डील ओपनएआई के सर्च इंजन को लेकर भी फायदेमंद हो सकती है। कुछ दिन पहले ही एक खबर आई थी जिसमें दावा किया गया था कि ओपनएआई खुद के सर्च इंजन पर काम कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें