खत्म हुआ Twitter का सफर: एलन मस्क ने मिटाया ट्विटर का नामोनिशान, अब यूआरएल भी हुआ एक्स
एलन मस्क के इस पोस्ट के बाद x.com पर जाने पर एक मैसेज मिल रहा है जिसमें लिखा हुआ है कि Twitter.com को जल्द ही x.com पर रीडायरेक्ट किया जा रहा है। कुछ दिन बाद Twitter.com ओपन ही नहीं होगा।

विस्तार
एलन मस्क ने आखिरकार Twitter का नामोनिशान खत्म कर दिया है। Twitter को खरीदने के बाद उन्होंने इसका नाम बदलकर X किया था, लेकिन एक्स वेबसाइट का यूआरएल Twitter.com से ओपन हो रहा था। अब एलन मस्क ने इसे भी खत्म कर दिया है। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए कहा है कि अब सिर्फ एक्स होगा।
एलन मस्क के इस पोस्ट के बाद x.com पर जाने पर एक मैसेज मिल रहा है जिसमें लिखा हुआ है कि Twitter.com को जल्द ही x.com पर रीडायरेक्ट किया जा रहा है। कुछ दिन बाद Twitter.com ओपन ही नहीं होगा। इस मैसेज के साथ यह भी लिखा हुआ है कि केवल यूआरएल बदला है और प्राइवेसी और डाटा प्रोटेक्शन पहले जैसा ही है।
साल 2022 में जब एलन मस्क ने Twitter को खरीदा तो उसके बाद उन्होंने इसका नाम बदलकर एक्स किया और ट्वीट का नाम पोस्ट कर दिया गया। इसके अलावा मालिक बनने के बाद एलन ने ब्लू सर्विस लॉन्च की जिसके तहत पैसे लेकर लोगों को ब्लू टिक दिए गए।