अमर उजाला
Sat, 18 May 2024
हाल ही में UIDAI ने कहा है कि फ्री में आधार अपडेट की तारीख 14 जून 2024 है जितना जल्दी हो सके अपने आधार कार्ज को अपडेट कर लें।
आप यह काम खुद से भी कर सकते हैं। आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ।
आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन 14 जून तक यह सेवा फ्री है।
पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।
मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें। अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें।
अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा। इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें