आपके पास है Xiaomi का फोन तो मिल सकता है एक लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, ऐसे करें अप्लाई

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 02 Jul 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Personal Loan: MI Credit Offer Up To 1 Lakh Rupees Loan via Mi Credit, know how to apply

    यदि आप भी एक शाओमी यूजर हैं तो आप बहुत ही कम समय और कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ले सकते हैं। दरअसल यह लोन एमआई क्रेडिट प्लेटफॉर्म से मिलेगा जिसे शाओमी ने पिछले साल भारत में लॉन्च किया था। एमआई क्रेडिट पर कई लोन देने वाली कंपनियों को लिस्ट किया गया है। बता दें कि अभी तक यह लोन सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिल रहा था जिनके पास शाओमी का फोन था और उसमें शाओमी का ऑपरेटिंग सिस्टम एमआईयूआई था लेकिन अब यह शाओमी के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है।

    पर्सनल लोन के लिए नियम व शर्तें

    Rupee Shimla
    Rupee Shimla

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह लोन शाओमी नहीं दे रही है, बल्कि शाओमी के साथ ABFL जैसी कंपनियों ने पार्टनरशिप की है और यहीं कंपनियां आपको लोन भी देंगी। अब ब्याज की बात करें तो कंपनी पर्सनल लोन पर हर महीने 1.3 से लेकर 2.5 % इंटरेस्ट शुल्क चार्ज कर सकती है, हालांकि यह लोन लेने वाले लोग के क्रेडिट स्कोर और लोन की राशि भी पर निर्भर करता है। वैसे अन्य कंपनियों की तुलना में एमआई क्रेडिट का इंटरेस्ट रेट कम है, लेकिन दिक्कत यह है कि सिर्फ शाओमी के फोन इस्तेमाल करने वाले लोग ही लोन सकते हैं। लोन लेने के बाद 36 महीनों में डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग के जरिए पैसे वापस करने होंगे।

    विज्ञापन

    शाओमी के लिए लोन के लिए कैसे करें अप्लाई

    Mi Credit
    Mi Credit - फोटो : beebom

    सबसे पहले अपने फोन में मौजूद एमआई स्टोर से क्रेडिट एप डाउनलोड करें। इसके बाद शुरुआती सेटिंग करने और परमिशन देने के बाद आगे बढ़ें। इसके बाद आपको 'Get Now'के बटन पर क्लिक करके अफना मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। जानकारी देने के बाद फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद आपसे आपके क्रेडिट स्कोर के आधार पर कंपनी बताएगी कि आपको कितना लोन मिलेगा। इसके बाद आपसे पैसे वापस करने की तारीख पूछी जाएगी। इसके बाद कंपनी आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच करेगी और फिर लोन के पैसे आपके अकाउंट में भेजेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें