Sound One ने भारत में लॉन्च किया सस्ता इयरफोन, कीमत सिर्फ 499 रुपये

बजट ऑडियो ब्रांड साउंड वन ने भारत में अपना एक सस्ता इयरफोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत सिर्फ 499 रुपये है। साउंड वन के इस इयरफोन का नाम Sound One E20 है। इस इयरफोन को अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल जैसे ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
इसके फीचर्स की बात करें इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5एमएम का कनेक्टर है। ऐसे में इसका इस्तेमाल तमाम तरह के फोन, टैबलेट और लैपटॉप में किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें माइक का भी सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में आप इस पर आसानी से बातचीत भी कर सकते हैं।
माइक्रोफोन के साथ एक बटन भी दिया गया है। इसका वजन 32 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि इसमें बढ़िया बेस दिया गया है। साउंड वन के इस इयरफोन का मुकाबला रियलमी बड्स, एमआई बेसिक और Ant Audio Wave 702 जैसे इयरफोन के साथ होगा जिनकी कीमत 500 रुपये के करीब है।
बता दें कि इससे पहले साउंड वन ने अपना वायरलेस इयरफोन One X80 लॉन्च किया था जिसकी कीमत अमेजन पर 1,890 रुपये है। इस हेडफोन का हमने रिव्यू भी किया था जिसे आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
- WhatsApp जैसा एप लॉन्च कर सकती है मोदी सरकार, होगा आधिकारिक इस्तेमाल
- Motorola One Vision की पहली सेल आज, इसमें है 25MP का सेल्फी कैमरा
- YouTube पर लगा बच्चों के लिए बनाए गए COPPA के उल्लंघन का आरोप, हो सकती है कार्रवाई
- पिछले महीने ये 13 स्मार्टफोन हुए हैं सस्ते, शाओमी, वनप्लस, वीवो और ओप्पो के फोन हैं शामिल