आपके पास है यह स्मार्टफोन तो इस दिन से नहीं चलेगा WhatsApp

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 27 Jun 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp to end support on these smartphone after February 2020
whatsapp banned

    दुनिया की सबसे बड़ी इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक बार फिर से कुछ फोन में सपोर्ट बंद करने का एलान किया है। कंपनी के बयान के मुताबिक 1 फरवरी 2020 से व्हाट्सएप एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। वहीं कंपनी ने कहा है कि उसके इस फैसले का असर अधिक यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकतर यूजर्स के पास नया फोन है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि एंड्रॉयड के किटकैट यानी 4.0.3 वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन इससे नीचे वाले वर्जन वाले स्मार्टफोन यूजर WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

    यदि आप अभी भी विंडोज फोन में WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। व्हाट्सऐप ने घोषणा कर दी है कि इस साल के अंत तक सभी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर 2019 के बाद किसी भी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने नोकिया सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10 में 31 दिसंबर 2017, नोकिया एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद सपोर्ट बंद कर दिया है।

    विज्ञापन

    हालांकि ऐसा नहीं है कि इन फोन में सपोर्ट बंद होने के बाद व्हाट्सऐप नहीं चलेगा। आप सपोर्ट बंद होने के बाद भी व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर पाएंगे लेकिन यदि कोई बग आता है तो कंपनी उसके लिए फिक्स करने के लिए अपडेट जारी नहीं करेगा। साथ ही आपको कोई भी नया अपडेट नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें