WhatsApp जैसा एप लॉन्च कर सकती है मोदी सरकार, होगा आधिकारिक इस्तेमाल

यदि आपको भी फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप एप से शिकायत है तो आपके लिए खुशखबरी है। भारत सरकार व्हाट्सएप जैसा ही एक एप तैयार कर रही है। इस एप का इस्तेमाल सरकारी एजेंसियों के बीच कंम्यूनिकेशन के लिए होगा। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।
अधिकारी ने एक बातचीत में कहा, 'सुरक्षा के लिहाज से हमारे पास ई-मेल और मैसेजिंग का सिस्टम होना चाहिए जो विदेशी कंपनियों पर निर्भर ना हो। कम-से-कम सरकारी संचार के लिए ऐसे सिस्टम की तत्काल की जरूरत है।'
उन्होंने आगे कहा कि इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि हमारे पास ऑधिकारिक संचार के लिए एक सुरक्षित और स्वदेशी रूप से विकसित एक नेटवर्क होना चाहिए। व्हाट्सएप जैसे ही किसी सरकारी एप बनाने की बात चल रही है।
दरअसल सरकार यह सोच रही है कि जिस एप पर सरकारी बातचीत हो उसका डाटा पूरी तरह से भारत में ही स्टोर हो। अधिकारी ने आगे बताया कि शुरुआत में इस तरह के एप का इस्तेमाल सरकारी संचार के लिए होगा और सफल होने पर आगे इसे आम आदमी के लिए पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि सरकार के इस प्लान की खबर तब सामने आई है जब हाल ही में जासूसी के आरोप में हुवावे को अमेरिका में ब्लैक लिस्ट में डाला गया है। साथ ही गूगल, इंटेल और क्वॉलकॉम जैसी कंपनियों ने हुवावे को सपोर्ट देना बंद कर दिया है।
- Motorola One Vision की पहली सेल आज, इसमें है 25MP का सेल्फी कैमरा
- YouTube पर लगा बच्चों के लिए बनाए गए COPPA के उल्लंघन का आरोप, हो सकती है कार्रवाई
- पिछले महीने ये 13 स्मार्टफोन हुए हैं सस्ते, शाओमी, वनप्लस, वीवो और ओप्पो के फोन हैं शामिल
- Vivo ने लॉन्च किए 5G स्मार्टफोन, AR ग्लास और 120W की फास्ट चार्जिंग