WWDC 2025: एपल ने लॉन्च किया iOS 26, जानें इसके सारे फीचर्स
पिछले साल एपल ने iOS 18 को पेश किया था। इस बार का अपडेट डिजाइन और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) दोनों में क्रांतिकारी बदलाव लाता है। इसमें सबसे बड़ा आकर्षण है "Liquid Glass" नामक नया यूजर इंटरफेस, जो कांच जैसा पारदर्शी अनुभव देता है।

विस्तार
एपल ने सोमवार को आयोजित वर्ल्डवाइड डेवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 में अपना नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 पेश किया। इस बार लोगों को iOS 19 की उम्मीद थी लेकिन एपल ने सभी को चौंका दिया। पिछले साल एपल ने iOS 18 को पेश किया था। इस बार का अपडेट डिजाइन और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) दोनों में क्रांतिकारी बदलाव लाता है। इसमें सबसे बड़ा आकर्षण है "Liquid Glass" नामक नया यूजर इंटरफेस, जो कांच जैसा पारदर्शी अनुभव देता है।
iOS 26 को iPhone 11 और उससे ऊपर के मॉडल्स के लिए फ्री ओटीए (OTA) अपडेट के तौर पर जारी किया जाएगा, लेकिन Apple Intelligence की कुछ खास एआई सुविधाएं सिर्फ iPhone 16 सीरीज और iPhone 15 Pro मॉडल्स में ही काम करेंगी।
Liquid Glass एक नया ट्रांसलूसेंट (अर्ध-पारदर्शी) मटीरियल है जो आइकॉन्स, कंट्रोल्स, और विजेट्स को एक ग्लास जैसा लुक देता है। होम और लॉक स्क्रीन पर कस्टमाइजेशन के और भी ज्यादा विकल्प मिलते हैं। लॉक स्क्रीन पर टाइम विजेट अब फोटो की खाली जगह के अनुसार अपने आप सिकुड़ता या फैलता है। फोन को हिलाने पर 3D इफेक्ट भी देखने को मिलता है।
- Recharge Plan: इस कंपनी ने ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में लॉन्च किया नया प्लान, कैशबैक के साथ मिलेंगे कई फायदे
- AI: ड्रोन ने रेसिंग प्रतियोगिता में इंसानों को हराया, दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा
- सावधान: ये 20 क्रिप्टो करेंसी एप आपको बना देंगे कंगाल, एक्सपर्ट ने कहा- बचके रहना रे बाबा
- WhatsApp: नए फीचर की हो रही है टेस्टिंग, सेट कर सकेंगे ऑटो डाउनलोड फोटो-वीडियो की क्वॉलिटी