सावधान: ये 20 क्रिप्टो करेंसी एप आपको बना देंगे कंगाल, एक्सपर्ट ने कहा- बचके रहना रे बाबा
ये खतरनाक एप्स Hyperliquid, PancakeSwap और Raydium जैसे विश्वसनीय क्रिप्टो वॉलेट्स की नकल कर रही थीं। रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स को धोखे से उनकी 12 शब्दों की मैनमोनिक फ्रेज डालने के लिए मजबूर किया गया, जिससे हमलावर उनके असली क्रिप्टो वॉलेट्स तक पहुंच बना सके।

विस्तार
एक चौंकाने वाली साइबर सुरक्षा रिपोर्ट में सामने आया है कि गूगल प्ले-स्टोर पर 20 से अधिक फर्जी एप्स पाए गए हैं जो क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट यूजर्स को निशाना बना रहे थे। ये खतरनाक एप्स Hyperliquid, PancakeSwap और Raydium जैसे विश्वसनीय क्रिप्टो वॉलेट्स की नकल कर रही थीं। रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स को धोखे से उनकी 12 शब्दों की मैनमोनिक फ्रेज डालने के लिए मजबूर किया गया, जिससे हमलावर उनके असली क्रिप्टो वॉलेट्स तक पहुंच बना सके।
साइबर सुरक्षा अनुसंधान संस्था Cyble रिसर्च एंड इंटेलिजेंस लैब्स (CRIL) ने गूगल प्ले-स्टोर पर 20 से अधिक फिशिंग एप्स की पहचान की है। ये एप्स असली क्रिप्टो वॉलेट एप्स जैसे नाम और विवरण इस्तेमाल कर रहीं थीं, लेकिन इन्हें अलग-अलग डेवलपर अकाउंट्स के जरिए प्रकाशित किया गया था। इनमें से कई डेवलपर अकाउंट्स हैक या फिर रीपर्पज किए गए थे, जो पहले गेमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो डाउनलोड से जुड़ी एप्स के लिए उपयोग किए जा रहे थे।
इन एप्स ने प्राइवेसी पॉलिसी URLs में कमांड एंड कंट्रोल (C&C) लिंक को छुपाकर खुद को असली दिखाने की कोशिश की। हमलावरों ने Median फ्रेमवर्क का इस्तेमाल करके वेबसाइट्स को एंड्रॉयड एप्स में बदला।
यूजर जैसे ही एप इंस्टॉल करके खोलता, उसे प्राइवेसी पॉलिसी जैसे दिखने वाले लिंक पर रीडायरेक्ट किया जाता, जो एक फिशिंग वेबसाइट होती। वहां उसे WebView के जरिए 12 शब्दों की मैनमोनिक फ्रेज डालने के लिए कहा जाता, जिससे हमलावर उसके असली वॉलेट का कंट्रोल हासिल कर लेते।
- WhatsApp: नए फीचर की हो रही है टेस्टिंग, सेट कर सकेंगे ऑटो डाउनलोड फोटो-वीडियो की क्वॉलिटी
- ChatGPT Prompts: बिगड़े काम बना देंगे चैटजीपीटी के ये टिप्स, बन जाएंगे बॉस के चहेते
- सत्य नडेला की सलाह: AI को मात देनी है तो ये एक स्किल जरूर सीखें, एआई से लड़ने के लिए इंसानी सोच जरूरी
- WWDC 2025: आज है एपल का मेगा इवेंट, कैसे देखें लाइव इवेंट, क्या-क्या हो सकता है लॉन्च, सब जानें