WhatsApp: नए फीचर की हो रही है टेस्टिंग, सेट कर सकेंगे ऑटो डाउनलोड फोटो-वीडियो की क्वॉलिटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Jun 2025 02:11 PM IST
सार

स्टैंडर्ड में फाइल को कंप्रेस हो जाती है और कम डाटा खपत होती है। साथ ही फास्ट डाउनलोडिंग भी होती है। डिवाइस में कम स्टोरेज खपत होती है। HD में इमेज या वीडियो की असली डिटेल और रेजोल्यूशन को बरकरार रखता है। ज्यादा डाटा की खपत और डिवाइस में ज्यादा स्पेस की जरूरत होती है।

विज्ञापन
WhatsApp New feature is being tested you will be able to set the quality of auto downloaded photos and videos
WhatsApp - फोटो : Freepik

    विस्तार

    WhatsApp जल्द ही अपने एंड्रॉयड यूजर्स को फोटो और वीडियो की ऑटो-डाउनलोड क्वालिटी पर अधिक नियंत्रण देने की तैयारी में है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए फीचर को WhatsApp Beta for Android वर्जन 2.25.18.11 में देखा गया है और कुछ बीटा यूजर्स को यह विकल्प मिलना शुरू हो गया है। यह नया फीचर यूजर्स को अपने फोन पर ऑटोमैटिकली डाउनलोड होने वाले मीडिया (फोटो और वीडियो) की क्वालिटी को चुनने की सुविधा देगा। यूजर सेटिंग्स में जाकर यह तय कर सकेंगे कि मीडिया फाइल स्टैंडर्ड क्वालिटी में डाउनलोड हो या एचडी क्वालिटी में।

    इसके लिए आपको Settings > Storage and data > Auto-download quality सेट करना होगी जिसके लिए आपको स्टैंडर्ड और एचडी विकल्प मिलेंगे। स्टैंडर्ड में फाइल को कंप्रेस हो जाती है और कम डाटा खपत होती है। साथ ही फास्ट डाउनलोडिंग भी होती है। डिवाइस में कम स्टोरेज खपत होती है। HD में इमेज या वीडियो की असली डिटेल और रेजोल्यूशन को बरकरार रखता है। ज्यादा डाटा की खपत और डिवाइस में ज्यादा स्पेस की जरूरत होती है।

    विज्ञापन

    जब यह सेटिंग स्टैंडर्ड पर होती है, तो WhatsApp कम साइज की मीडिया फाइल को ही डिफॉल्ट रूप से डाउनलोड करता है, हालांकि यूजर चाहें तो उसी फाइल की HD वर्जन को एप में मैन्युअली देखकर प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह सुविधा WhatsApp के उस हालिया डुअल-अपलोड फीचर पर आधारित है जिसमें भेजने वाले द्वारा फोटो या वीडियो भेजते समय दोनों क्वालिटी (स्टैंडर्ड और HD) सर्वर पर अपलोड होती हैं, लेकिन रिसीवर के डिवाइस पर वही क्वालिटी डाउनलोड होती है जिसे उसने अपने सेटिंग्स में चुना होता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें