असम में बाढ़ प्रभावित यूजर्स को वोडाफोन फ्री में दे रहा है 50 मिनट कॉलिंग

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jul 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
Vodafone Offers 50 Minutes Free Talktime to Flood Victims in Assam & North East
Vodafone

    देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने असम और उत्तर भारत के सर्किल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपने ग्राहकों को 50 मिनट तक फ्री कॉलिंग देने का ऐलान किया है।

    कंपनी ने इसके लिए असम के आपदा प्रबंधन टीम से मिलकर ग्राहकों को मैसेज के जरिए सूचित कर रही है। टॉकटाइम के अलावा वोडाफोन बाढ़ में फंसे लोगों को हेल्थ सर्विस भी दे रहा है। गौरतलब है कि वोडाफोन ने 2008 में असम और उत्तर भारत के सर्किल में अपनी सेवाएं शुरू की थी और उसके बाद से कंपनी वहां की लोकल कम्यूनिटी में इंवेस्ट कर रही है।

    विज्ञापन

    बता दें कि वोडाफोन ने हाल ही में क्षेत्रिय भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सबसे बड़े मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप से पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत व्हाट्सऐप में नया फीचर जोड़ा गया है जिसकी मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स अपनी भाषा में चैट कर सकेंगे और स्टेटस अपडेट कर सकेंगे। व्हाट्सऐप के नए फीचर के तहत हिन्दी, मराठी, बंगाली और तमिल जैसी कई भाषाओं के कॉस्टमाइज पेज बनाए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें