100 दिन के अंदर खराब हुआ माइक्रोमैक्स का फोन तो कंपनी देगी नया मोबाइल

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jul 2017 11:21 AM IST
Micromax Offers 100 Days Replacement Warranty for Feature Phones
Micromax Offers 100 Days Replacement

    अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अपने एक बयान में 100 दिन का रिप्लेसमेंट वारंटी देने की है। यानी अगर आपके फोन में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप उसे 100 दिन के भीतर वापस कर सकते हैं और बदले में नया फोन ले सकते हैं।

    क्या है माइक्रोमैक्स का 100 दिन का रिप्लेसमेंट ऑफर ?

    माइक्रोमैक्स
    माइक्रोमैक्स

    सबसे पहले बता दें कि माइक्रोमैक्स का यह प्लान केवल फीचर फोन के लिए है। स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया है। जिन फीचर फोन पर 100 दिन का रिप्लेसमेंट ऑफर मिल रहा है उनमें Micromax X1i, Micromax x706, Micromax x424, Micromax x740, Micromax x730, Micromax x904, Micromax x570, Micromax x512, Micromax x412 और Micromax x726 शामिल हैं।

    इन फोन के खरीदने से लेकर अगले 100 दिन के भीतर हॉर्डवेयर और सॉफ्टवेयर के खराब होने की स्थिति में इन्हें बदला जा सकेगा। बता दें कि ये सभी फोन एक साल की वारंटी के साथ आते हैं। चीफ मार्केटिंग एंड कमर्शियल ऑफिसर, शुभोदीप पाल ने अपने एक बयान में कहा, 'पिछले कुछ तिमाहियों में हमने कस्टमर सर्विस को बेहतर बनाने के लिए हमने काफी निवेश किया है और हम इस पर लगातार काम भी कर रहे हैं। हमारे पासे फीचर फोन के यूजर्स बहुत ज्यादा हैं और इतने सारे यूजर्स को क्वालिटी सर्विस देना हमारी जिम्मेदारी है।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें