फेसबुक लाइव ग्रुप वीडियो चैट के लिए ला रहा है नया ऐप

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jul 2017 04:26 PM IST
Facebook is working on a live group video chat app called Bonfire
Facebook

    फेसबुक अब लाइव ग्रुप वीडियो चैट के लिए अलग से ऐप ला रहा है। इस ऐप की मदद से फेसबुक यूजर्स आसानी से लाइव ग्रुप वीडियो चैट कर सकेंगे। फेसबुक का यह नया ऐप मशहूर ऐप हाउसपार्टी जैसा बताया जा रहा है।

    द वर्ज की नई रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने वीडियो चैट ऐप का आइडिया लोकप्रिय ग्रुप वीडियो चैट ऐप हाउसपार्टी Houseparty से लिया है। फेसबुक के इस नए ऐप का नाम 'Bonfire' बताया जा रहा है। वैसे तो इस ऐप को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह हाउसपार्टी का क्लोन हो सकता है।

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फेसबुक के कर्मचारी के बीच हाल ही में एक नया ऐप देखा गया है जिसका नाम टॉक Talk है। यह ऐप माता-पिता द्वारा अपने युवा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए है। यह एक वीडियो चैट ऐप है।

    बता दें कि फेसबुक ने हाल ही में भारत में दो नए फीचर लॉन्च किए हैं जिनमें प्रोफाइल पिक्चर गार्ड और वोटर आईडी बनाना शामिल है। फेसबुक ने इसके लिए चुनाव आयोग से हाथ मिलाया है, ताकि 18 साल की उम्र पूरी कर चुके लोग मताधिकार का इस्‍तेमाल करने के लिए वोटर आईडी बनवा सकें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें