नोकिया 5 की ऑफलाइन प्री-बुकिंग स्टार्ट, यहां जानें पूरा प्रोसेस

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jul 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
Nokia 5 pre orders starts in India via offline retail store
Nokia 5

    एचएमडी ग्लोबल का स्मार्टफोन नोकिया 5 जल्द भी भारत में मिलने वाला है। इसकी प्री-बुकिंग आज से स्टार्ट हो गई है। यह भारत में नोकिया 3 के बाद बिकने उपलब्ध होने वाला दूसरा स्मार्टफोन है। नोकिया 5 की कीमत 12,899 रुपये है। फोन की बिक्री ऑफलाइन हो रही है। तो आइए जानते हैं नोकिया 5 को प्री-ऑर्डर करने का तरीका।

    ऐसे करें नोकिया 5 को प्री-ऑर्डर

    Nokia 5
    Nokia 5

    यह तो आप जानते ही हैं कि नोकिया का नोकिया 6 ही केवल भारत में ऑनलाइन बिकेगा, जबकि नोकिया 3 और नोकिया 5 की बिक्री ऑफलाइन रिटेल स्टोर से होगी। नोकिया 3 की बिक्री तो पहले से ही हो रही है, वहीं शुक्रवार से नोकिया 5 की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। अगर आप नोकिया 5 को खरीदना चाहते हैं तो पास के किसी रिटेल स्टोर पर जाकर प्री-ऑर्डर दे सकते हैं, हालांकि सभी रिटेल स्टोर पर प्री-ऑर्डर नहीं लिए जा रहे हैं।

    विज्ञापन

    नोकिया 5 की स्पेसिफिकेशन

    नोकिया 5
    नोकिया 5

    नोकिया 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 3000mAh की बैटरी, यूएसबी सी टाइप पोर्ट, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, डुअल सिम, 4जी 4G VoLTE, Wi-Fi और ब्लूटूथ है। नोकिया 5 टेंपर्ड ब्लू, सिल्वर, मैट ब्लैक और कॉपर कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें