भारत सरकार से कानूनी लड़ाई नहीं चाहता है TikTok, नियमों के मुताबिक काम करने को तैयार
टिक-टॉक एप ने कानूनी कार्रवाई से जुड़ी खबर को किया खारिजटिक-टॉक के प्रवक्ता ने सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात कही

विस्तार
भारत सरकार ने हाल ही में चीन को झटका देते हुए टिक-टॉक एप समेत 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद ही कई रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिनमें कहा जा रहा था कि टिक-टॉक जल्द बैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, अब टिक-टॉक ने सरकार द्वारा लगाए गए बैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही टिक-टॉक के प्रवक्ता ने कहा है कि हमारी सरकार के आदेश पर कानूनी कार्रवाई करने की कोई योजना नहीं है। हम सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।
टिक-टॉक इंडिया के हेड निखिल गांधी ने हाल ही में कहा था कि सरकार ने 59 एप्स पर अंतरिम प्रतिबंध लगाया है जिनमें टिकटॉक भी शामिल है। हम इस प्रतिबंध के लिए सरकार से जल्द ही बात करने वाले हैं। टिकटॉक हमेशा की तरह डाटा और प्राइवेसी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। हम भारतीय यूजर्स का डाटा चीनी या किसी अन्य सरकार के साथ साझा नही करते हैं।
केंद्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत 59 चीनी एप्स को ब्लॉक करने का निर्णय लिया था, क्योंकि ये एप भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे। सरकार को विभिन्न स्रोतों से इन एप्स को लेकर कई शिकायतें मिली थी, जिनमें कई मोबाइल एप के दुरुपयोग की बाते थी। ये एप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे थे।
- BSNL ने शानदार प्री-पेड प्लान किया लॉन्च, मिलेगी 600 दिनों की वैलिडिटी
- शेयरचैट ने लॉन्च किया नया मेड इन इंडिया एप मोज, 50 हजार लोगों ने किया डाउनलोड
- Whatsapp में जल्द आने वाले हैं ये शानदार फीचर, बदल जाएगा चैटिंग करने का अंदाज
- अमेरिका में पास हुआ माइक्रोचिप बिल, कंपनियां कर्मचारियों के शरीर में नहीं लगा सकेंगी ट्रैकिंग चिप