BSNL ने शानदार प्री-पेड प्लान किया लॉन्च, मिलेगी 600 दिनों की वैलिडिटी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 03 Jul 2020 10:13 AM IST
BSNL 2399 prepaid plan launched offers 600 days validity with unlimited calling
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने घर से काम करने वाले यूजर्स के लिए नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2,399 रुपये है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 600 दिनों की वैधता के साथ कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। लेकिन कंपनी ने इस प्लान के लॉन्च के साथ ही 149 रुपये और 725 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को बंद कर दिया है। इसके अलावा 96 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को भी तमिलनाडु और चेन्नई सर्किल में बंद किया गया है।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    BSNL का 2,399 रुपये वाला प्लान

    बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस के साथ कॉलिंग के लिए 250 एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) मिनट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 60 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन देगी। हालांकि, यूजर्स को इस रिचार्ज पैक में डाटा की सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं, यह प्लान चेन्नई, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और अंडमान-निकोबार टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि इस प्लान को जल्द देश के अन्य टेलीकॉम सर्किल में पेश किया जाएगा।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी बीएसएनएल के अन्य प्री-पेड प्लान की जानकारी

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    BSNL का 108 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 500 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी ने यूजर्स को किसी भी नेटवर्क (दिल्ली और मुंबई के सर्किल शामिल) पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें