अमेरिका में पास हुआ माइक्रोचिप बिल, कंपनियां कर्मचारियों के शरीर में नहीं लगा सकेंगी ट्रैकिंग चिप

विस्तार
अमेरिका के राज्य मिशिगन की संसद में माइक्रोचिप प्रोटेक्शन नामक विधेयक पास किया गया है। इस विधेयक के तहत अब निजी कंपनियां अपने कर्मचारियों के शरीर में खास तकनीक वाली माइक्रोचिप नहीं लगा सकेंगी। आपको बता दें कि वर्ष 2017 में कंपनियों ने एक नियम लागू किया था, जिसके तहत कर्मचारियों के शरीर में आरएफआईडी माइक्रोचिप लगाई गई थी। इन चिप से कर्मचारियों के प्रवेश करने पर दरवाजे अपने-आप खुल जाते थे और अपनी जगह पर बैठने पर कंप्यूटर ऑन हो जाता था। इसके अलावा कंपनियां इन चिप के जरिए अपने कर्मचारियों पर नजर बनाए रखती थी।
इस विधेयक के पारित होने के बाद अब कंपनियां अपने कर्मचारियों को चिप लगाने के लिए मजबूर नहीं कर पाएंगी। हालांकि, यह बिल अभी पूर्ण रूप से कानून नहीं बना है। इसका अमेरिकी सीनेट में पारित होने जरूरी है। इससे पहले इस विधेयक को कैलिफोर्निया और अरकंसास समेत 10 राज्यों में पास किया गया है।
मिशिगन संसद के ब्रोन केल का कहना है कि कंपनियों की नई तकनीक वाली चिप का इस्तेमाल करने से कर्मचारियों की प्राइवेसी खत्म हो सकती है। साथ ही डाटा लीक भी हो सकता है। तो दूसरी तरफ इन चिप का इस्तेमाल करने वाली कंपनी M32 के सीईओ टॉड वेस्टबी ने कहा है कि कर्मचारी इनमें एटीएम कार्ड, पासपोर्ट और बिजनेस कार्ड की जानकारी सेव करके रख सकते हैं। इससे इन जरूरी दस्तावेजों के गुम या चोरी होने की संभावन कम हो जाएगी।
- मोबाइल से चाइनीज एप डिलीट करने पर भाजपा विधायक दे रही हैं Free में मास्क
- Work From Home: Jio, Airtel और Vodafone के शानदार पोस्टपेड प्लान, मिलेगा हाई-स्पीड डाटा
- हैकर का दावा, चीनी टिक-टॉक को टक्कर देने वाले एप Chingari की वेबसाइट हुई हैक
- Whatsapp में जल्द आने वाले हैं ये शानदार फीचर, बदल जाएगा चैटिंग करने का अंदाज