Whatsapp में जल्द आने वाले हैं ये शानदार फीचर, बदल जाएगा चैटिंग करने का अंदाज

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स जारी करता आया है। इनमें डार्क मोड और स्टेटस जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी इस वक्त अपने बीटा वर्जन पर कई सारे फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है, जिन्हें आने वाले दिनों में यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं व्हाट्सएप के इन खास अपकमिंग फीचर्स के बारे में विस्तार से...

व्हाट्सएप का मल्टी डिवाइस फीचर
वेब बीटा इंफो के अनुसार, व्हाट्सएप जल्द मल्टी डिवाइस फीचर लॉन्च करने वाला है। यूजर्स इस फीचर के जरिए अपने एक अकाउंट को चार अलग-अलग डिवाइस में इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, डाटा को सिंक करने के लिए वाई-फाई का उपयोग करना होगा।

व्हाट्सएप का फैक्ट-चेक फीचर
सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहाट्सएप इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यूजर्स को इस एप में मैग्निफाइंग ग्लास का ऑप्शन दिखाई देगा। यूजर्स को जिस मैसेज की विश्वनियता की जांच करनी है, तो इसके लिए उस आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर्स के सामने एक पॉप-अप आएगा, जिसमें लिखा होगा कि क्या आप इस मैसेज को वेब पर सर्च करना चाहते हैं। इतना करने के बाद मैसेज गूगल के प्लेटफॉर्म पर चला जाएगा। यहां पता चल जाएगा कि मैसेज फर्जी है या नहीं।
- ई-कॉमर्स कंपनियों का बड़ा फैसला, अमेजन और फ्लिपकार्ट बताएंगे किस देश में बना है प्रोडक्ट
- Google ने ऑटो-डिलीट फीचर किया अपडेट, अपने आप डिलीट हो जाएगी आपकी लोकेशन हिस्ट्री
- Jio, Airtel और Vodafone के शानदार प्लान, रोज मिलेगा 1.5 जीबी डाटा
- फेसबुक और जियो के बीच 43,574 करोड़ रुपये की डील को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने दी मंजूरी