The First Descendant: सैमसंग ने पेश किया दुनिया का पहला HDR10+ गेमिंग स्टैंडर्ड टाइटल, जानें इसकी खासियत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 21 Aug 2023 07:10 PM IST
सार

सैमसंग ने कहा कि "द फर्स्ट डिसेंडेंट" पहला गेमिंग टाइटल होगा जो HDR10+ गेमिंग मानक का पूरी तरह से लाभ उठाएगा।

Samsung unveil world first game with HDR10+ GAMING standard The First Descendant know its features
The First Descendant - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने सोमवार को एचडीआर10 प्लस गेमिंग स्टैंडर्ड वाला पहला गेम "द फर्स्ट डिसेंडेंट" रिलीज करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने दो साल पहले अक्टूबर 2021 में इसको लेकर प्रारंभिक घोषणा की थी। सैमसंग ने अपने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि यह गेम द फर्स्ट डिसेंडेंट है, जो नेक्सॉन का एक फ्री-टू-प्ले थर्ड-पर्सन शूटर है। कंपनी इस गेम को 19 सितंबर से ओपन बीटा वर्जन के लिए जारी करने वाली है।

    सैमसंग ने कहा कि "द फर्स्ट डिसेंडेंट" पहला गेमिंग टाइटल होगा जो HDR10+ गेमिंग मानक का पूरी तरह से लाभ उठाएगा। यह अब तक के सबसे रिस्पॉन्सिबल, सटीक और फ्रिक्शनलेस एचडीआर गेमिंग एक्सपीरियंस का वादा करता है। कंपनी ने कहा कि HDR10+ इकोसिस्टम में अब 155 भागीदार और 7,000 से अधिक प्रमाणित डिवाइस हैं जिनमें टीवी, मॉनिटर, प्रोजेक्टर, स्मार्टफोन, टैबलेट और सेट-टॉप बॉक्स जैसे कई डिवाइस शामिल हैं।

    कंपनी इस महीने के अंत में गेम्सकॉम 2023 में आधिकारिक तौर पर इसे पेश करने वाली है। सैमसंग ने अपनी घोषणा में यह स्पष्ट नहीं किया है कि गेम किस प्लेटफार्म पर एचडीआर10 प्लस गेमिंग का सपोर्ट करेगा। कंपनी का कहना है कि गेम के साथ दुनिया भर के गेमर्स को ज्यादा रियलिस्टिक एचडीआर गेम प्ले का डायरेक्ट एक्सपीरियंस मिल सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें