अगले हफ्ते लॉन्च होगा 240W फास्ट चार्जिंग वाला Realme GT 5 स्मार्टफोन, मिलेगी 24GB रैम, जानें कीमत
Realme GT 5 को पहले ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 24 जीबी रैम के साथ टीज किया गया है। फोन के साथ 240 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

विस्तार
रियलमी ने अपने सुपर फास्ट चार्जिंग वाले फोन Realme GT 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। फोन के साथ कंपनी Buds Air 5 ईयरफोन को भी लॉन्च करने वाली है। Realme GT 5 को पहले ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 24 जीबी रैम के साथ टीज किया गया है। फोन के साथ 240 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी फिलहाल नए फोन को घरेलू मार्केट में पेश करने वाली है। रियलमी जीटी 5 के Realme GT 3 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। जीटी 3 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 के दौरान 649 डॉलर (लगभग 53,500 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
पिछले हफ्ते, रियलमी सीएमओ जू क्यूई चेज ने Realme GT 5 के स्पेसिफिकेशन को टीज किया था। फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 24GB तक की रैम से लैस किया जाएगा। वहीं फोन 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
- Cyber Attack: स्वतंत्रता दिवस की आड़ में हैकर्स ने 1,000 से अधिक भारतीय वेबसाइटों को बनाया निशाना
- Smartphone का करते हैं इस्तेमाल तो पता होना ही चाहिए ये प्राइवेसी टिप्स
- एक ही प्लान में Prime और Netflix दोनों के फायदे, जानें Jio का यह ऑफर
- Best 5G phones: अगस्त 2023 में खरीदने के लिए बेस्ट हैं ये 5G फोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ