Instagram Threads: इंस्टाग्राम जल्द लॉन्च करेगा थ्रेड्स का वेब वर्जन, एक्स की बढ़ने वाली है मुसीबत
इंस्टाग्राम ने पिछले महीने ही अपने टेक्स्ट आधारित प्लेटफार्म थ्रेड्स को पेश किया है, जो आईफोन और एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए एप के रूप में उपलब्ध है।

विस्तार
इंस्टाग्राम अपने नए टेक्स्ट आधारित प्लेटफार्म थ्रेड्स का वेब वर्जन जारी करने वाला है। अगले हफ्ते इंस्टाग्राम द्वारा थ्रेड्स का वेब वर्जन जारी किया जा सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। बता दें कि इंस्टाग्राम ने पिछले महीने ही थ्रेड्स को पेश किया है, जो आईफोन और एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए एप के रूप में उपलब्ध है।
मेटा के एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्रतिद्वंद्वी एप थ्रेड्स को एक सप्ताह में वेब वर्जन मिल सकता है। बता दें कि एप बड़े पैमाने पर साइन-अप (100 मिलियन) हासिल करने में कामयाब रहा है, लेकिन इसके बाद भी अपने उपयोगकर्ताओं को बनाए रखना थ्रेड्स के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। वेब वर्जन के साथ यूजर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलने वाली हैं और यूजर्स डेस्कटॉप के साथ भी थ्रेड्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर मेटा के यह कदम कारगर होता है तो एक्स की मुसीबत बढ़ सकती हैं।
गौरतलब है कि इंस्टाग्राम ने थ्रेड्स के वेब वर्जन को जारी करने का फैसला ऐसे समय में लिया है। जब थ्रेड्स के उपयोगकर्ताओं में भारी गिरावट देखने मिल रही है। बता दें कि एप के यूजर्स में करीब पांच गुना की कमी देखने को मिली है। यूजर्स प्रतिदिन तीन मिनट भी इस एप को इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
- Apple fined: डेमो फोन बेचना एपल को पड़ा भारी, कंज्यूमर कमीशन ने लगाया जुर्माना
- अगले हफ्ते लॉन्च होगा 240W फास्ट चार्जिंग वाला Realme GT 5 स्मार्टफोन, मिलेगी 24GB रैम, जानें कीमत
- Cyber Attack: स्वतंत्रता दिवस की आड़ में हैकर्स ने 1,000 से अधिक भारतीय वेबसाइटों को बनाया निशाना
- एक ही प्लान में Prime और Netflix दोनों के फायदे, जानें Jio का यह ऑफर