ये हैं हर दिन काम आने वाले गैजेट्स, देख लें पूरी लिस्ट
अमर उजाला
Mon, 21 August 2023
Image Credit : iStock
आज के समय में गैजेट्स हमारे जीवन का हिस्सा बन गए हैं। यहां हम आपको सबसे यूजफुल गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपने रोजमर्रा के काम में कर सकते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
स्मार्ट स्पीकर
स्मार्ट स्पीकर आज के समय में बड़े काम का डिवाइस है। इसकी मदद से आप सिर्फ बोलकर काफी सारे काम कर सकते हैं। ये आपको म्यूजिक के साथ, न्यूज और वेदर अपडेट जानने में भी मदद कर सकता है।
Image Credit : Xiaomi
वायरलेस ईयरफोन
वायरलेस ईयरफोन सबसे ज्यादा काम आने वाले डिवाइस में से एक है। घर या ऑफिस में काम के दौरान पर इसकी मदद से कॉलिंग आसान बना सकते हैं। आपको फोन कान पर पकड़े रखने की जरूरत नहीं रहेगी।
Image Credit : amarujala
पावर बैंक
कम बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन के साथ पावर बैंक काफी यूजफुल गैजेट्स हो जाता है। इसके जरिए आप अपने स्मार्टफोन को कम से कम दो बार फुल चार्ज कर सकेंगे।
Image Credit : iStock
एपल एयरटैग
यह छोटी सी डिवाइस आपके कीमती सामान को खोने से बचा सकती है। यदि आप अक्सर घर या कार की चाबी खो देते हैं तो यह आपके लिए काफी यूजफुल डिवाइस है।
Image Credit : apple
स्मार्ट वियरेबल
स्मार्ट वॉच या स्मार्टबैंड भी काफी यूजफुल डिवाइस हो सकता है यदि आप हेल्थ मॉनिटर करना चाहते हैं। कोरोना के बाद इसकी मांग काफी बढ़ गई है। इसकी मदद से आप हार्ट-रेट से लेकर वर्कआउट तक ट्रैक कर सकते हैं।