बड़े ही काम का है Jio का यह मासिक प्लान, 30 दिन की वैधता के साथ मिलता है भरपूर डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 May 2023 09:52 AM IST
सार

दूरसंचार विभाग के आदेश के बाद अब तमाम कंपनियों के पास मासिक वैधता यानी 30-31 दिनों वाले प्लान हैं। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसके साथ डेली डाटा लिमिट नहीं मिलता है यानी आप हर रोज बिंदास होकर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए Reliance Jio के इस खास प्लान के बारे में जानते हैं....

विज्ञापन
Reliance Jio Best 30 Days Plan that has No Daily Data Limit
Reliance jio - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रिलायंस जियो के पास कई सारे प्लान हैं जिनके बारे में उसके ग्राहकों को भी पूरी जानकारी है। एक साल पहले तक टेलीकॉम कंपनियों के पास 30-31 दिनों की वैधता वाले प्री-पेड प्लान मौजूद नहीं थे, लेकिन दूरसंचार विभाग के आदेश के बाद अब तमाम कंपनियों के पास मासिक वैधता यानी 30-31 दिनों वाले प्लान हैं। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसके साथ डेली डाटा लिमिट नहीं मिलता है यानी आप हर रोज बिंदास होकर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए Reliance Jio के इस खास प्लान के बारे में जानते हैं....

    Jio के पास 296 रुपये का एक प्री-पेड प्लान है जिसके साथ 30 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में रोज की डाटा लिमिट नहीं है कि एक दिन में इस्तेमाल करने के लिए इतना ही डाटा मिलेगा। जियो के इस प्लान कुल 25 जीबी डाटा मिलता है। आप चाहें तो एक दिन में ही पूरे डाटा को खत्म कर सकते हैं या फिर महीनेभर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    यदि आप रोज 1 जीबी डाटा वाला प्लान नहीं चाहते हैं तो जियो का 296 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है।जियो के इस प्लान में JioCinema, JioTV, JioCloud और JioSecurity का भी एक्सेस मिलता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। इस प्लान के साथ हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें